Buddha Purnima 2025: हृदय परिवर्तन से क्रांति लाने वाले बुद्ध, बल के नहीं थे पक्षधर
Buddha Purnima 2024 gautam buddha thinking
Buddha Purnima 2024: गौतम बुद्ध का जीवन और उनके उपदेश अहिंसा, करुणा, और शांति के सिद्धांतों पर आधारित हैं. उन्होंने अपने जीवन में बल और हिंसा को त्याग दिया और अपने अनुयायियों को भी यही सिखाया. उनका कहना था कि किसी भी प्राणी को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए, और सभी के प्रति प्रेम और करुणा का व्यवहार करना चाहिए. बुद्ध की शिक्षाएं अहिंसा और शांति के मार्ग को प्रदर्शित करती हैं, और यही कारण है कि उन्हें विश्वभर में शांति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है.
Buddha Purnima 2025: भारतीय धर्मग्रंथों तथा मनीषियों के उपदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि मनुष्य परमानंद का अंश होने के नाते सर्वाधिक भाग्यशाली प्राणी है. केवल मनुष्य के पास वह क्षमता है कि वह चाहे तो देवता बन जाये, चाहे मनुष्य ही बना रहे या पशु बन जाये. इन तीनों प्रकार की स्थिति बहुत सहजता से प्राप्त की जा सकती है, देवता बनने के लिए सरलतम मार्ग यह है कि मनुष्य देवता की तरह लोक-कल्याण का काम करे. मंदिरों में स्थित देवता को चाहे अलंकार से सुसज्जित किया जाये या सादगी से रखा जाये, चाहे छप्पन भोग लगाया जाये या कुछ भी न चढ़ाया जाये, फिर भी मंदिर के विवाह पर कोई असर नहीं पड़ता. विग्रह के समक्ष रखी गयी वस्तुओं को भगवान स्पर्श तक नहीं करते. मंदिरों में स्थापित भगवान से यही प्रेरणा मिलती है कि उन पर भौतिक पदार्थों का कोई असर नहीं पड़ता.
गोस्वामी तुलसीदास ने ‘ईश्वर अंश जीव अविनाशी, चेतन सहज सरल सुखराशि’ चौपाई में सहजता और सरलता के भाव को ईश्वर का अंश माना है. धर्मग्रंथों में जब भी अवतारों का जिक्र आता है तब उनके अवतार के पीछे लोक-कल्याण के उद्देश्यों का जिक्र अवश्य होता है.
जानें Vaishakh Purnima की सही तिथि
अब रही बात मनुष्य ही बने रहने की तो उसमें स्वहित में डूबे रहने का भाव परिलक्षित होता है. मनुष्य अपने कर्मों से जो कुछ अर्जित करता है, उसका खुद और खुद के परिवार तक उपभोग में लगा रहता है, जबकि अधिकांशतः पशु जब आहार ग्रहण करता है तब अपने बच्चे को भी खाने नहीं देता है. इस तरह मनुष्य के खुद अपने हाथ में है कि वह क्या बन सकता है.
इस दृष्टि से ईसा से 563 वर्ष पूर्व अखंड भारत के नेपाल के राजकुल में जन्मे गौतम बुद्ध ने लोक-कल्याण के लिए न सिर्फ राजमहल, बल्कि पत्नी एवं संतान तक को त्याग दिया. ऐसा नहीं कि वे निष्ठुर थे. उनकी सोच बहुत विराट थी. सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध होने के बाद वे अपनी पत्नी यशोधरा तथा पुत्र राहुल की भी उस उन्नत स्थिति तक ले जाने के लिए आये, जिस उन्नत अवस्था के लिए उन्होंने कठिन तपस्या की. पहले तो पत्नी नाराज जरूर हुई, लेकिन जब उनके अंतर्मन को झांका, तो वहां उसे मानवता का सागर दिखाई पड़ने लगा था.
दरअसल, गौतम बुद्ध बलपूर्वक नहीं, बल्कि हृदय परिवर्तन के जरिये मनुष्य के रूपांतरण के पक्षधर रहे हैं. जो काम देवर्षि नारद ने रत्नाकर डाकू का किया और उसके अंतर्जगत में स्नेह-प्रेम की वीणा की ध्वनि पैदा की एवं त्रऋषि वाल्मीकि बना दिया, उसी तरह का काम गौतम बुद्ध ने अंगुलिमाल का किया, हिंसक प्रवृत्तियों को छोड़कर स्वेच्छा अंगुलिमाल बौद्ध भिक्षु बन गया.
गौतम बुद्ध की जन्म तिथि पर गौर करें, तो मान्यतानुसार वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को उनका जन्म हुआ था. वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को चद्रमा विशाखा नक्षत्र में स्थित रहता है. विशाखा का अर्थ विशिष्ट शाखाओं का विस्तार भी है. जब चिंतन की शाखाओं का विस्तार विशिष्टता के साथ होता है तभी उसे श्रेष्ठ माना जाता है. वैसे भी पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा सोलहों कलाओं के साथ हाजिर होता है. इसीलिए खारे समुद्र में ज्वार आता है. वह भी खारापन छोड़ चंद्रमा के अमृत किरणों के लिए मचलने लगता है. वर्ष भर की पूर्णिमा तिथियों पर गौर करें तो चैत्र में हनुमान जयंती, वैशाख में बुद्ध जयंती, ज्येष्ठ में कबीर जयंती, आषाढ़ में गुरु-पूर्णिमा, सावन में रक्षाबंधन, भादो में महालया का प्रारंभ, आश्विन में शरद-पूर्णिमा, कार्तिक में गुरुनानक जयंती, पौष में शाकम्भरी जयंती, माघ में रविदास जयंती तथा फाल्गुन में भक्त प्रह्लाद की रक्षा में होलिका-दहन का पर्व होता है. गौतम बुद्ध नवें अवतार के रूप में पूज्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










