गणेश जी के 12 नामों का जाप क्यों है शुभ? जानिए धार्मिक मान्यता

Edited by Neha Kumari
Updated:
विज्ञापन

भगवान गणेश

Bhagwan Ganesh: भगवान गणेश के 12 नामों का जाप अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे जीवन के विघ्न दूर होते हैं और विद्या, समृद्धि व सफलता की प्राप्ति होती है. इन नामों का स्मरण किसी भी शुभ कार्य की बाधाओं को समाप्त कर मंगल फल देता है.

विज्ञापन

Bhagwan Ganesh: भगवान गणेश का स्वरूप अत्यंत मनोहर एवं मंगलकारी माना गया है. वे एकदंत, चतुर्भुज, लंबोदर तथा गजानन हैं. उनके चार हाथों में क्रमशः पाश, अंकुश, मोदक पात्र तथा वरद मुद्रा सुशोभित रहती है. उनका वर्ण रक्ताभ माना गया है और वे पीत वस्त्र धारण करते हैं. रक्त चंदन और लाल पुष्प उन्हें विशेष प्रिय हैं. वे अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से शीघ्र प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

गणेश जी के प्रसिद्ध नाम और महिमा

भगवान गणेश को माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र तथा सभी देवताओं में अग्रपूज्य माना जाता है. वे गणों के ईश्वर, विघ्नों का नाश करने वाले और प्रणव (ॐ) स्वरूप हैं. उनके अनेक नाम हैं, जिनमें सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्ननाशक, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र और गजानन विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं. मान्यता है कि इन बारह नामों का स्मरण या पाठ करने से विद्यारंभ, विवाह, गृहप्रवेश तथा यात्रा जैसे शुभ कार्यों में आने वाले विघ्न दूर होते हैं.

भगवान गणेश की अवतरण की कथा

पद्म पुराण के अनुसार माता पार्वती ने अपने शरीर के उबटन से एक बालक का निर्माण किया और उसमें गंगाजल का संचार किया. गंगाजल के स्पर्श से वह बालक जीवित हो गया. माता पार्वती ने उसे अपने पुत्र के रूप में स्वीकार किया और ब्रह्माजी ने उसे गणों का अधिपति बनाकर “गणेश” नाम प्रदान किया. वहीं लिंग पुराण के अनुसार देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने गणेश जी को प्रकट किया. गजमुखधारी गणेश ने देवताओं तथा धर्म की रक्षा का दायित्व निभाया और विघ्नों का नाश करने वाले देवता के रूप में प्रतिष्ठित हुए.

गणेश जी का परिवार और विभिन्न अवतार

शास्त्रों के अनुसार प्रजापति विश्वरूप की पुत्रियां सिद्धि और बुद्धि भगवान गणेश की पत्नियां मानी जाती हैं. उनसे क्षेम और लाभ नामक पुत्र उत्पन्न हुए. विभिन्न युगों में भगवान गणेश के अलग-अलग स्वरूपों का वर्णन मिलता है. कृतयुग में सिंह वाहन विनायक, त्रेतायुग में मयूर वाहन मयूरेश्वर, द्वापर युग में मूषक वाहन गजानन तथा कलियुग में धूम्रकेतु स्वरूप का उल्लेख मिलता है.

गणेश पूजा का महत्व

भगवान गणेश विद्या, बुद्धि, विवेक और सिद्धियों के दाता माने जाते हैं. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनकी पूजा से की जाती है. उनकी आराधना से भक्तों के जीवन के विघ्न दूर होते हैं और सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं. उनका प्रसिद्ध मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” श्रद्धापूर्वक जपने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का आगमन होता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola