Bhadrapad Amavasya 2025: 23 या 24 अगस्त, जानें कब है भाद्रपद अमावस्या, देखें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Aug 2025 10:19 AM
Bhadrapad Amavasya 2025 actual date in Hindi (AI Generated Image)
Bhadrapad Amavasya 2025: भाद्रपद अमावस्या 2025 को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि यह 23 अगस्त को मनाई जाएगी या 24 अगस्त को. इस अमावस्या का विशेष महत्व पितरों की शांति और पुण्य कर्मों से जुड़ा है. जानें भाद्रपद अमावस्या की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व.
Bhadrapad Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. यह दिन मुख्य रूप से पितरों को समर्पित होता है. भाद्रपद मास की अमावस्या को कुशग्रहणी अमावस्या या पिठोरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य करने की परंपरा है.
कब है भाद्रपद अमावस्या ?
वर्ष 2025 में भाद्रपद अमावस्या कल यानी 23 अगस्त, शनिवार को पड़ रही है. शनिवार को आने के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाएगा. इस दिन पितरों के साथ-साथ शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से पितृ कृपा प्राप्त होती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है.
ये भी पढ़ें: शनि अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती है बड़ी परेशानी
भाद्रपद अमावस्या 2025 स्नान-दान मुहूर्त
भाद्रपद अमावस्या के दिन स्नान और दान का शुभ समय प्रातः 4 बजकर 26 मिनट से लेकर 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में किया गया स्नान, दान और तर्पण विशेष फल प्रदान करता है.
भाद्रपद अमावस्या 2025 पूजा विधि
इस दिन प्रातः काल पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए. इसके पश्चात भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना करें. पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करें तथा जरूरतमंदों को भोजन कराना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है. कुछ स्थानों पर इस दिन देवी लक्ष्मी का भी पूजन होता है. साथ ही, सुहागिन महिलाएं पीपल के वृक्ष की पूजा कर व्रत करती हैं.
भाद्रपद अमावस्या का महत्व
भाद्रपद अमावस्या को कुशग्रहणी अमावस्या भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन धार्मिक कार्यों के लिए कुशा एकत्र करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यदि यह अमावस्या सोमवार को पड़े तो उस दिन एकत्रित की गई कुशा बारह वर्षों तक उपयोगी रहती है. यह तिथि स्नान, दान और तर्पण के लिए अत्यंत मंगलकारी और फलदायी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










