Bandhan Yog: कुंडली के ये दोष होने से आपको जाना पड़ सकता है जेल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Apr 2024 1:02 PM

विज्ञापन

bandhan yog: कुंडली में बंधन योग ले जा सकता है आपको जेल तक

Bandhan Yog: अगर आपकी कुंडली में बंधन योग हो तो जेल की नौबत आ सकती है.

विज्ञापन

Bandhan Yog: व्यक्ति अपनी चालाकी के कारण कभी -कभी ज्यादा फंस जाता है करता कुछ और है लेकिन होता कुछ और है कुछ काम तो ठीक करता है लेकिन कभी -कभी उसका परिणाम भी गलत होता है. कुछ लोग जानबूझकर गलत कार्य करने को जाते है उनको इस बात का मालूम होता है. इसका परिणाम गलत होगा उसका नतीजा कोर्ट कचहरी तक पहुंच जाता है. यहां तक की जेल यात्रा की संभावना बढ़ जाती है. आज जेलयात्रा को लेकर आपकी कुंडली में खास योग के बारे में बताएंगे, जेल यात्रा यानि कारागार होता है.यह सभी के मन में विचार बनता है.

यह जानना चाहते है मेरे ऊपर मुकदमा चल रहा है इस मुकदमे में मुझे जेल की नौबत तो नहीं आएगी मन में शंका बने रहता है ज्योतिष में जेल यात्रा को करावास या बंधन योग कहा जाता है.जेल यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि मंगल और राहु के कारण कारावास या जेलयात्रा का योग बनता है.जेल यात्रा का विचार आपके जन्मकुंडली के आठवे भाव से तथा बारहवे भाव से कारावास तथा सजा का विचार किया जाता है .जन्म कुंडली में राहु अगर आठवे भाव के स्वामी के साथ में हो इन दोनों ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति को किसी बड़े अपराध में जेल जाना पड़ सकता है .

(1)सूर्य शनि मंगल तथा राहु और केतु जैसे पाप ग्रह के आलावा अगर आपके जन्मकुंडली में चंद्रमा कमजोर है बुध अशुभ है तब आपको जेल यात्रा का योग बन जाता है .

(2)जिनके कुंडली में छठे भाव में पाप ग्रह है तथा आठवें, बारहवें भाव में पाप ग्रह है ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक बार कारावास बनेगा.

(3)जन्मकुंडली में सूर्य और शनि एक साथ चौथे भाव में हो इनका दिर्ष्टि कोई भी अशुभ ग्रह पड़ पड़े आपके उपर मुकदमा होगा ,साथ ही जेल की यात्रा बनेगी.

(4)अगर किसी के जन्मकुंडली में मंगल और राहु एक साथ कुंडली के किसी भी भाव में बैठे है या मंगल का दिर्ष्टि राहु के साथ बन रहा हो तब अंगकारक योग बनता है.ऐसे में जब इन ग्रहों की दशा या अन्तर्दशा आने पर व्यक्ति बड़ा अपराधी बन जाता है.ऐसे में असमाजिक कार्य के कारण कारावास होगी.

(5) जन्मकुंडली में शनि अगर दुसरे भाव में है और बारह भाव में मंगल हो जेल यात्रा बनेगी.

(6)अगर अशुभ ग्रहों की महादशा या अन्तर्दशा चल रहा हो उस समय आपको जेल यात्रा की संभवाना बढ़ जाती है .

Bandhan Yog: उपाय

जिनके जन्मकुंडली में ऐसा योग बन गया है उनको अपने घर के एक कमरे में बंद होकर यानि बंधक बनकर रहे आपको यह दोष से मुक्ति मिलेगी.
अगर कोई चिड़िया पिंजड़े में बंद हो उसको आजाद कर दे या आजाद करवा से आपको यह दोष से मुक्त होंगे.
अपने कुल देवता का पूजन करे साथ ही अपने पितरों का पूजन करने से आपके ऊपर यह दोष बना हुआ है वह दूर होगा.
नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें.
नवग्रह की शांति करवाए तथा गोमेद रतन धारण करें .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola