कैथा मंदिर का चमत्कारी जल, कान रोग ठीक होने की है यहां मान्यता

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Feb 2026 2:00 PM

विज्ञापन

कैथा मंदिर रामगढ़

Kaitha Mandir Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ का 350 साल पुराना कैथा शिव मंदिर अपने चमत्कार और रहस्य के लिए प्रसिद्ध है. यहां चढ़ाए जल से कान के रोग ठीक होने की मान्यता है.

विज्ञापन

Kaitha Mandir Ramgarh: कैथा मंदिर झारखंड के रामगढ़ जिले का एक प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है. यह मंदिर रामगढ़ से गोला जाने वाले मार्ग पर नेशनल हाईवे-23 के किनारे स्थित है. यह जगह रामगढ़ का प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल माना जाता है. सड़क से गुजरने वाले लोग इसकी भव्य इमारत को देखकर आकर्षित हो जाते हैं.

कैथा मंदिर की खास बनावट

कैथा मंदिर लगभग 350 साल पुराना बताया जाता है. यह मंदिर दो मंजिला है. मंदिर की ऊपरी मंजिल पर भगवान शिव का सुंदर मंदिर बना हुआ है, जबकि नीचे की मंजिल अब खंडहर जैसी दिखती है. मंदिर की बनावट इतनी अनोखी है कि यह किसी किले जैसा दिखाई देता है. इसकी वास्तुकला में बंगाल, राजपूत और मुगल शैली का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है.

कैथा मंदिर का इतिहास

माना जाता है कि साल 1670 में जब रामगढ़ की राजधानी पदमा से रामगढ़ लाई गई, तब वहां के महाराजा ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था. उस समय इस मंदिर का उपयोग सैन्य कार्यों के लिए भी किया जाता था. मंदिर में शिवलिंग जमीन से लगभग 12 फीट ऊंचाई पर स्थित है. यहां एक साथ दो शिवलिंग की पूजा की जाती है, जो इस मंदिर को और खास बनाता है.

सांपों से जुड़ा अनोखा रहस्य

इस मंदिर की एक खास बात यह भी है कि यहां कई जहरीले सांप रहते हैं. लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि ये सांप कभी भी यहां आने वाले भक्तों को नुकसान नहीं पहुंचाते. लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मानते हैं.

कैथा मंदिर और कान के रोग ठीक होने की मान्यता

यहां आने वाले भक्तों की गहरी आस्था है कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद उस जल को कान में डालने से कान के रोग ठीक हो जाते हैं. कहा जाता है कि पुराने से पुराने कान बहने की समस्या भी यहां के जल से ठीक हो जाती है.

ये भी पढ़ें: आंजन धाम, जहां माता अंजनी की गोद में विराजे हनुमान

आस्था और आकर्षण का केंद्र

कैथा मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और रहस्य का अनोखा संगम है. यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामना मांगते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola