मंदिर से जूते-चप्पल चोरी हो गए, तो ना हों परेशान, मिल सकती है अच्छी खबर

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Astro Facts

Astro Facts: कई ऐसी परंपराएं हैं, जिन्हें हमारे पूर्वज लंबे समय से मानते आ रहे हैं. इनमें से एक मान्यता यह है कि मंदिर में जूते-चप्पल चोरी होना एक सामान्य घटना है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन मंदिर से जूते चोरी होना शुभ संकेत माना जाता है.

विज्ञापन

Astro Facts: हिंदू धर्म में अनेक धार्मिक मान्यताएं हैं, जिन्हें कुछ लोग केवल अंधविश्वास के रूप में देखते हैं, किंतु यह सही नहीं है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये मान्यताएं प्राचीन काल से मानव जीवन पर प्रभाव डालती आ रही हैं. इनमें से एक मान्यता यह है कि जूते-चप्पल का चोरी होना शुभ माना जाता है. विशेषकर यदि शनिवार के दिन आपके जूते-चप्पल मंदिर से चोरी हो जाते हैं, तो यह आपके लिए किसी शुभ घटना का संकेत हो सकता है.

बुरा समय समाप्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि शनिवार के दिन किसी मंदिर से आपके जूते या चप्पल चोरी हो जाते हैं, तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ संकेत है. शनिवार को मंदिर से जूते-चप्पल चोरी होना इस बात का संकेत है कि आपका कठिन समय शीघ्र समाप्त होने वाला है और आपके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होने वाला है.

रात में नहीं आती है नींद तो तकिए के नीचे रखें ये चीज

कठिनाइयों से मिलेगी मुक्ति

ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ है और वह अच्छे परिणाम नहीं दे रहा है, तो ऐसे में व्यक्ति के प्रयासों में सफलता नहीं मिलती. यदि शनिवार के दिन आपके जूते-चप्पल मंदिर से चोरी हो जाएं, तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है. शनिवार को जूते-चप्पल का चोरी होना या दान करना बहुत ही लाभकारी होता है. इससे आपकी कठिनाइयाँ शीघ्र समाप्त होती हैं और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है.

इस दिन है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

फटे जूतों से बचें

किसी विशेष अवसर जैसे नौकरी के इंटरव्यू, बेटे या बेटी के विवाह के लिए बातचीत करते समय, या लंबी यात्रा पर जाते समय फटे जूते पहनने से बचना चाहिए. ऐसे जूते आपके कार्य की सफलता में रुकावट डाल सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola