आश्विन मास की शुरुआत होने वाली है, जानें किन कामों से करना होगा परहेज
Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Sep 2025 1:08 PM
Ashwin month
Ashwin month: आश्विन महीना 8 सितंबर से शुरू हो रहा है और 7 अक्टूबर को समाप्त होगा. इस महीने के कृष्ण पक्ष में पितरों को याद करके तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है, इसलिए इस महीने में आचरण और खानपान से संबंधित कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है.
Ashwin month: आश्विन माह का सनातन धर्म में बहुत महत्व है. इस महीने के कृष्ण पक्ष में पितरों को याद करके तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है. पितृपक्ष का आखिरी दिन सर्वपितृ अमावस्या होता है, जिससे आश्विन अमावस्या के दिन पितृपक्ष समाप्त हो जाता है. इस वर्ष आश्विन महीना 8 सितंबर से शुरू हो रहा है और 21 सितंबर को समाप्त होगा. इस महीने में कुछ बातों का ध्यान रखना और कुछ चीजों से परहेज करना आवश्यक है.
आश्विन मास के दौरान क्या करना चाहिए
- आश्विन माह के दौरान किसी भी अन्य व्यक्ति के प्रति मन में बैर की भावना नहीं रखनी चाहिए और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए.
- पूरे आश्विन मास के दौरान ध्यान रखना चाहिए कि आप कम से कम गुस्सा करें और मन को शांत रखें.
- इस दौरान दान करना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति दान करता है, उसे पुण्य की प्राप्ति होती है. तिल और घी का दान करना चाहिए.
- आश्विन माह के दौरान घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
- इस महीने में मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत ही शुभ होता है. इससे घर में खुशहाली आती है और दुर्गा की कृपा घर पर बनी रहती है.
आश्विन मास के दौरान किन चीजों से परहेज करना चाहिए
- आश्विन महीने में शारदीय नवरात्रि का त्योहार भी पड़ता है, इसलिए इस समय मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए.
- इस दौरान दूध का सेवन करने और करेला खाने से परहेज करना चाहिए.
- लहसुन, प्याज, और सफेद तिल का सेवन नहीं करना चाहिए.
- इसके अलावा, लौकी, मूली और सरसों का साग नहीं खाना चाहिए. काला नमक, सत्तू, जीरा और मसूर की दाल खाने से बचना चाहिए.
- पूरे आश्विन माह में किसी भी तरह के विवाद, झगड़ा, मनमुटाव या तनाव से बचना चाहिए. इन बातों का पालन करने से आश्विन माह का महत्व और पुण्य प्राप्त होता है.
यह भी पढ़े: Chandra Grahan 2025: लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, कब से कब तक रहेगा सूतक काल, जानें सटीक समय
यह भी पढ़े: Parivartini Ekadashi Vrat 2025: आज मनाई जा रही है परिवर्तिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










