Ahoi Astami 2025: अहोई अष्टमी का व्रत रखने से पहले जान लें पूजा विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 8:22 AM

विज्ञापन

अहोई अष्टमी 2025 की पूजा विधि यहां देखें

Ahoi Astami 2025: अहोई अष्टमी व्रत संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए किया जाने वाला शुभ व्रत है. कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को महिलाएं अहोई माता की पूजा करती हैं और तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं. इस वर्ष यह व्रत 13 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा.

विज्ञापन

Ahoi Astami 2025 Puja Vidhi: सनातन परंपरा में कार्तिक मास की अष्टमी तिथि को रखे जाने वाला अहोई अष्टमी व्रत बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है. मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और विधि-विधान से करने पर संतान को लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. हर साल माताएं इस दिन अहोई माता की पूजा करके अपने बच्चों के सुख, सफलता और अच्छे भविष्य की कामना करती हैं.

अहोई अष्टमी 2025 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. यह दिन खास तौर पर संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माना गया है. इस साल 2025 में अहोई अष्टमी सोमवार, 13 अक्टूबर को पड़ेगी.

अहोई अष्टमी पूजा विधि

सुबह की तैयारी और संकल्प

व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा की जगह साफ करें. फिर अहोई माता का ध्यान करते हुए निर्जला व्रत (बिना जल के) रखने का संकल्प लें.

अहोई माता का चित्र बनाना या लगाना

शाम के समय पूजा शुरू करने से पहले दीवार पर या कागज पर अहोई माता का चित्र बनाएं या स्थापित करें. इस चित्र में सेई (साही) और उसके बच्चे जरूर होने चाहिए.

ये भी देखें: 13 अक्टूबर को है अहोई अष्टमी व्रत, जल्दी नोट कर लें पूजा की सभी सामग्री

कलश स्थापना और पूजा सामग्री

चित्र के पास जल से भरा कलश रखें और उसके मुख पर सिंदूर से स्वस्तिक बनाएं. पूजा की सामग्री जैसे – चावल, मूली, सिंघाड़े, आठ पूरियां और आठ पुए तैयार रखें.

कथा और पूजा प्रक्रिया

दीपक जलाएं और अहोई माता की पूजा रोली, चावल और दूध-भात से करें. इसके बाद अहोई अष्टमी की कथा श्रद्धा से सुनें. कथा के समय हाथ में गेहूं के दाने और फूल रखें.

आरती और व्रत पारण

  • कथा के बाद अहोई माता की आरती करें और अपने बच्चों के सुखमय जीवन की प्रार्थना करें.
  • शाम को जब आसमान में तारे दिखाई दें, तब उन्हें अर्घ्य अर्पित करें और तभी व्रत खोलें (भोजन करें).

दान का महत्व

पूजा पूरी होने के बाद किसी गरीब महिला या ब्राह्मण को पूड़ियां, पुए और अन्य व्यंजन दान करें. मान्यता है कि इससे व्रत का पूरा फल मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

अहोई अष्टमी का इतिहास क्या है?

अहोई अष्टमी व्रत की कथा बहुत प्राचीन है. कहा जाता है कि एक बार एक महिला जंगल में मिट्टी खोदते समय गलती से एक सेई (साही) के बच्चे को चोट पहुँचा देती है, जिससे वह मर जाता है. इसके परिणामस्वरूप उसकी संतान को कष्ट होता है. पश्चाताप में वह महिला कार्तिक कृष्ण अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा करती है और प्रायश्चित करती है. माता अहोई उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर उसकी संतान को जीवनदान देती हैं. तभी से यह व्रत संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए रखा जाने लगा.

क्या अहोई अष्टमी सिर्फ लड़कों के लिए है?

नहीं, यह एक सामान्य संतान सुख व्रत है. पारंपरिक रूप से महिलाएं इसे पुत्र की दीर्घायु के लिए रखती थीं, लेकिन आज के समय में यह व्रत लड़के और लड़की दोनों के सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाता है.

अहोई व्रत में क्या खाना चाहिए?

अहोई अष्टमी के दिन सुबह स्नान के बाद सात्विक भोजन ग्रहण किया जा सकता है, लेकिन अधिकतर महिलाएं निर्जला या फलाहारी व्रत रखती हैं. पूजा के बाद तारों को अर्घ्य देने के पश्चात व्रत तोड़ते समय पूरी, पुए, मूली, सिंघाड़े और दूध से बने व्यंजन खाए जाते हैं.

क्या अहोई अष्टमी में पानी पी सकते हैं?

परंपरागत रूप से अहोई अष्टमी को निर्जला व्रत माना गया है, यानी इस दिन पानी नहीं पिया जाता. लेकिन अगर स्वास्थ्य कारणों से कठिनाई हो तो महिलाएं फल या पानी लेकर व्रत रख सकती हैं. संकल्प में यह जरूर बताना चाहिए कि आप जल या फलाहार सहित व्रत रख रही हैं.

क्या अहोई अष्टमी व्रत में दूध पी सकते हैं?

हां, यदि आप पूरी तरह निर्जला व्रत नहीं रख पा रही हैं, तो आप दूध या फलाहार लेकर व्रत कर सकती हैं. यह व्रत का भक्ति और संकल्प प्रमुख हिस्सा है, नियमों में थोड़ी ढील स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: पहली बार कर रही हैं संतान के लिए अहोई अष्टमी का व्रत? जानें उपवास के सभी नियम, तिथि और माता का प्रिय भोग

यह भी पढ़ें: अहोई अष्टमी पर राधा कुंड में स्नान की क्या है मान्यता? जानिए क्या है इस कुंड की कहानी

ये भी पढ़े: अहोई अष्टमी पर इस चालीसा करें पाठ, जानें अहोई माता की चालीसा के फायदे

ये भी पढ़े: अहोई अष्टमी के दिन इस कथा का करें पाठ, मां पार्वती की बरसेगी कृपा

ये भी पढ़े: अहोई अष्टमी के दिन करें इन चीजों का दान, संतान के जीवन से दूर होंगी सारी बाधाएं

ये भी पढ़े: अहोई अष्टमी के दिन करें मां अहोई की आरती, संतान को मिलेगा दीर्घायु का आशीर्वाद 

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola