Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी के दिन करें मां अहोई की आरती, संतान को मिलेगा दीर्घायु का आशीर्वाद
Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Oct 2025 6:11 PM
Ahoi Ashtami Vrat
Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी के दिन माताएं निर्जला व्रत रखती हैं और माता अहोई की आराधना करती हैं. माना जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक माता अहोई की पूजा और आरती पाठ करने से मां प्रसन्न होती हैं और संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद देती हैं. इस आर्टिकल में हमने अहोई अष्टमी आरती के बोल प्रस्तुत किया हैं.
Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी का पावन पर्व इस साल 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा. यह व्रत आमतौर पर माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु और उनके कल्याण के लिए करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सफलता तथा खुशहाली आती है. इस व्रत में तारे को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है. व्रत के दिन शाम के समय माता की पूजा-अर्चना के बाद आरती पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. यहां पढ़ें माता अहोई को समर्पित आरती के बोल:
अहोई अष्टमी की आरती लिरिक्स
जय अहोई माता, जय अहोई माता.
तुमको निशिदिन सेवत हर विष्णु विधाता॥ जय॥
ब्रह्माणी, रूद्राणी, कमला, तू ही है जगमाता.
सूर्य, चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता. जय॥
माता रूप निरंजन, सुख-संपत्ति दाता.
जो कोई तुमको ध्यावत, नित मंगल आता. जय॥
तू ही है पाताल वसिन्ती, तू ही शुभदाता.
कर्मप्रभाव प्रकाशक, जगनिधि से त्राता. जय॥
जिस घर थारो वासो, वहाँ में गुण आता.
कर न सके सोई करले, मन नहीं घबराता. जय॥
तुम बिन सुख न होवे, पुत्र न कोई पाता.
खान-पान का वैभव, तुम बिन नहीं जाता. जय॥
शुभ गुण, सुन्दर, मुक्ता, क्षीरनिधि जाता.
रत्न चतुर्दश तोकूं, कोई नहीं पाता. जयः॥
श्री अहोई मां की आरती जो कोई गाता.
उर उमंग अतिं उपजे, पाप उतर जाता. जय॥
अहोई अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त क्या है?
अहोई अष्टमी व्रत के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा और रात 7 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगा.
अहोई अष्टमी के दिन तारों को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त क्या है?
तारों को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami Vrat 2025: 13 अक्टूबर को है अहोई अष्टमी व्रत, जल्दी नोट कर लें पूजा की सभी सामग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










