Ravivar ki Aarti: रविवार को करें सूर्यदेव को प्रसन्न, करें इस आरती का पाठ

Updated:
विज्ञापन
Ravivar ki Aarti

Ravivar ki Aarti

Ravivar ki Aarti: आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. माना जाता है कि इस दिन सूर्य भगवान की आरती करने से लाभ मिलता है. यहां देखें सूर्य देव की आरती और उनके फायदे.

विज्ञापन

Ravivar ki Aarti, Surya Dev Ki Aarti:  रविवार का दिन सूर्य देव के लिए समर्पित है. हिंदू धर्म में सूर्य देव एकमात्र ऐसे देवता हैं, जो प्रतिदिन साक्षात दर्शन प्रदान करते हैं. हर दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है, लेकिन रविवार के दिन यह विशेष रूप से लाभकारी होता है. मान्यता है कि रविवार को सूर्य देव की आरती सुनने या पढ़ने से समृद्धि प्राप्त होती है. इस दिन आप भी सूर्य उपासना के बाद इस आरती का पाठ अवश्य करें.

सूर्यदेव की आरती करने से मिलते हैं ये लाभ

सूर्यदेव की आरती करने से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। इस क्रिया से व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य का संचार होता है. यह बीमारियों का नाश करता है और धन की प्राप्ति में सहायक होता है. जो कार्य बिगड़ गए हैं, वे पुनः सही दिशा में चलने लगते हैं। यदि किसी की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो आरती करने से वह मजबूत हो जाता है. नौकरी और व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होती है। सूर्यदेव की आरती से व्यक्ति का भाग्य जागृत होता है. रविवार के दिन प्रातः जल्दी उठकर सूर्यदेव की उपासना करें, धूप, दीप और पुष्प अर्पित करें, जल से अर्घ्य दें और आरती करें.

सूर्य देव की आरती

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान..।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान,
।।ॐ जय सूर्य भगवान।।

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola