Aaj Ka Rashifal 10 June 2024: आज इन 5 राशि वाले लोग रहे सतर्क, हानि का योग, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
आज का राशिफल 10 जून 2024
Aaj Ka Rashifal 10 June 2024: आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है. आज धन लाभ होगा या हानि का योग है. पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 June 2024 मेष राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा . आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे . जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य आपको मिलेगा . आपको किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से बचना होगा. आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
वृष राशि- आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा. आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है.
शुभ अंक-6
शुभ रंग-नीला
मिथुन राशि- आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी. संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे.आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा.
शुभ अंक-3
शुभ रंग-काला
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आपको किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा थकान महसूस करेंगे.
शुभ अंक-8
शुभ रंग-हरा
सिंह राशि- आज का दिन आपको व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करने से लाभ मिलेगा. शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलती दिख रही है.आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण कोई नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है, इसीलिए सतर्क रहें.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफ़ेद
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. व्यापार में आपका अपने साझेदार से विवाद खड़ा हो सकता है. आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी. रोजगार के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी. आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना सकते हैं.
शुभ अंक-3
शुभ रंग-आसमानी
तुला राशि- आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा. व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या आज हल होगी. परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेगा.
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नारंगी
वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको अत्यधिक तेल मसाले वाले भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी.आपका जमीन जायदाद से संबंधित मामला टल सकता है.
शुभ अंक-5
शुभ रंग-बैगनी
धनु राशि- आज आपको अपने विरोधियों के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी.आपको सत्ता का भी लाभ मिल सकता है. आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी.
शुभ अंक-7
शुभ रंग-जामुनी
मकर राशि- आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा . आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी. आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा.
शुभ अंक-8
शुभ रंग-ग्रे
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा. आपको संतान द्वारा किसी कार्य के पूरे न होने के कारण निराशा होगी. कोई विपरीत समाचार सुनकर आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है.
शुभ अंक-1
शुभ रंग-पीला
मीन राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी. सिर्फ़ सोच समझकर किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ. एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें. थोड़ी-सी कोशिश से यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है.
शुभ अंक-5
शुभ रंग-गुलाबी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










