आज 29 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें शुभ नक्षत्र और योग का हाल

Published by :Shaurya Punj
Published at :29 Apr 2026 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 29 April 2026

आज 29 अप्रैल 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 29 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. यहां से जानें शुभ काम करने का मुहूर्त सही मुहूर्त, इसके अलावा जानें राहुकाल कब से होगा शुरू.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 29 April 2026: आज 29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 07 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं और बुध व सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 07 बजकर 32 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी
वार: बुधवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:12 AM
सूर्यास्त: 06:13 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: हस्त रात 12 बजकर 07 मिनट तक, उसके बाद चित्र
योग: हर्षण रात 09 बजकर 20 मिनट तक, उसके बाद व्रज
करण: कौलव उपरांत तैतिल

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कन्या
मंगल,शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: वृषभ
बुध और सूर्य: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

लाभ (उन्नति): 05:12 AM से 06:50 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 06:50 AM से 08:27 AM
काल (हानि): 08:27 AM से 10:05 AM
शुभ (उत्तम): 10:05 AM से 11:42 AM
रोग (अशुभ): 11:42 AM से 01:20 PM
उद्वेग (अशुभ): 01:20 PM से 02:57 PM
चर (सामान्य): 02:57 PM से 04:35 PM
लाभ (उन्नति): 04:35 PM से 06:13 PM
शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:43 AM से 04:27 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 12:00 PM से 01:30 PM
यमगण्ड: सुबह 07:30 AM से 09:00 AM
गुलिक काल: सुबह 10:30 AM से 12:00 PM
दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो तिल या धनिया खाकर निकलें)

ये भी पढ़ें: किस राशि के लिए खुशखबरी, किसके लिए चेतावनी? जानें आज 29 अप्रैल 2026 का मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: प्रदोष व्रत का योग बन रहा है, जो ऋण (कर्ज) मुक्ति के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है.
सरल उपाय:  भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola