समाज का सांस्कृतिक विकास

Updated at :16 Sep 2015 5:32 AM
विज्ञापन
समाज का सांस्कृतिक विकास

एक साथ चलने मात्र से भी समाज नहीं बनता. कभी-कभी लोग बस, ट्रेन या हवाई जहाज में एक साथ यात्रा करते हैं तो इस तरह की संगति को समाज नहीं कह सकते हैं. साथ चलते लोगों का समूह समाज तब कहलाता है, जब विभिन्न लोग सामूहिक आदर्श से प्रभावित होकर उस आदर्श की प्राप्ति के […]

विज्ञापन

एक साथ चलने मात्र से भी समाज नहीं बनता. कभी-कभी लोग बस, ट्रेन या हवाई जहाज में एक साथ यात्रा करते हैं तो इस तरह की संगति को समाज नहीं कह सकते हैं. साथ चलते लोगों का समूह समाज तब कहलाता है, जब विभिन्न लोग सामूहिक आदर्श से प्रभावित होकर उस आदर्श की प्राप्ति के लिए एक साथ आगे बढ़ते हैं.

इसका अर्थ है आपसी एकता को मजबूत करना. जब तक एक आदर्शवान व्यक्तित्व की कमी रहती है, तब तक एक मजबूत समाज का निर्माण नहीं हो सकता. जहां ऐसी स्थितियां नहीं होतीं, वहां जीवन लक्ष्यविहीन होता है. पर यहां एक दुविधा है. वह यह है कि हर मनुष्य के कार्य करने और चिंतन का तरीका अलग होता है. मनुष्य की विविध अभिव्यक्तियां ही अलग-अलग संस्कृतियों का निर्माण करती हैं और इन्हीं से किसी समाज की पहचान कायम होती है.

एक समूह के व्यक्ति की अभिव्यक्ति दूसरे समूह के व्यक्ति से भिन्न हो सकता है, लेकिन उनमें कई समानताएं भी तो होती हैं. सभ्य समाज का निर्माण करना है तो यह हमरा कर्तव्य है कि लोगों को अपने आचरण पर काबू करना सिखाएं. समाज को सभ्य बनाने के ऐसे प्रयासों से उसका सांस्कृतिक विकास भी होगा.

– श्री आनंदमूर्ति

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola