सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इन नियमों का रखें ध्यान

Published at :14 Dec 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इन नियमों का रखें ध्यान

आपने देखा होगा कि कई घरों में तमाम अभावों के बावजूद दाम्पत्य जीवन बढ़िया चलता है, जबकि कई ऐसे भी घर हैं, जहां छोटी-छोटी बातों पर कलह का वातावरण रहता है. वास्तुशास्त्र में सुखी दाम्पत्य के कुछ नियम बताये गये हैं. नवदंपती का बेडरूम उत्तर-पश्चिम के क्षेत्र में वायव्य कोण की ओर होना चाहिए. पति-पत्नी […]

विज्ञापन

आपने देखा होगा कि कई घरों में तमाम अभावों के बावजूद दाम्पत्य जीवन बढ़िया चलता है, जबकि कई ऐसे भी घर हैं, जहां छोटी-छोटी बातों पर कलह का वातावरण रहता है. वास्तुशास्त्र में सुखी दाम्पत्य के कुछ नियम बताये गये हैं. नवदंपती का बेडरूम उत्तर-पश्चिम के क्षेत्र में वायव्य कोण की ओर होना चाहिए. पति-पत्नी को दक्षिण-पूर्व की ओर सोना चाहिए. दक्षिण-पूर्व दिशा में शुक्र का आधिपत्य एवं अग्नि का वास होता है.

अत: प्रेम संबंधों में वेग और ऊष्मा के लिए यह स्थान उपयुक्त होता है. इस दिशा में ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार होता है. वंश वृद्धि की इच्छा पूरी होती है. मकान में ब्रह्मा स्थान खुला न होने, ऊंचाई कम होने और भारी निर्माण दाम्पत्य जीवन में तनाव का कारण बन सकता है. वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना भी नहीं होना चाहिए. बेडरूम की दीवारों पर गहरे लाल रंग के प्रयोग से भी बचना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola