कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Feb 2025 11:52 AM

विज्ञापन

Virgo Monthly Horoscope March 2025

Virgo Monthly Horoscope March 2025: कन्या राशि वालों के लिए मार्च 2025 का महीना मिला जुला फल लेकर आने वाला है. यहां से जानें मार्च माह का मासिक राशिफल

विज्ञापन

Virgo Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का पहला मार्च का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा.आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

कन्या राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल

परिवारिक जीवन

मार्च का महीना परिवारिक जीवन में बहुत सारी खुशियों का संचार करेगा.चौथे भाव में सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य योग बन रहा है, जिससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे.नवम भाव में वृहस्पति परिवार के सदस्यों के बीच असमंजस को दूर करेंगे और परिवार में शांति बनाए रखेंगे.15 मार्च के बाद परिवार में थोड़ी मनमुटाव हो सकती है, भाई का सहयोग नहीं मिलेगा.आप अनुशासन में रहें और अपने संबंधों को बनाए रखें.

मेष राशि वालों को नए पार्टनर की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल  

मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी,पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

व्यापार तथा नौकरी

मार्च का महीना व्यापार के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.इस समय में निवेश करने से एक सफल व्यापारी की ओर प्रगति होगी.जो लोग ऑनलाइन मार्केटिंग या थोक व्यापार में संलग्न हैं, उन्हें बड़े ऑर्डर प्राप्त होने की संभावना है.इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भी अच्छा लाभ देखने को मिलेगा.निर्माण से संबंधित व्यापार करने वालों को भी लाभ होगा.नौकरीपेशा लोग अपने कार्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अपने कार्य को समय से पहले पूरा करेंगे.नौकरी में उन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि भी होगी.नए रोजगार के लिए यह समय अनुकूल है.

शिक्षा तथा करियर

इस माह विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में अध्ययन करना लाभकारी रहेगा.उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों का फल सकारात्मक होगा.शिक्षा में प्रगति होगी, और जो छात्र मार्केटिंग तथा बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं, वे अच्छे अंक प्राप्त करेंगे.यह माह शिक्षा के लिए अत्यंत उपयुक्त रहेगा.करियर में आपकी पहचान मजबूत होगी, लेकिन 14 मार्च के बाद आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता प्राप्त होगी.

सिंह राशि वालों को मान-सम्मान प्राप्त होगा, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल 

कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले नए कार्यों की योजना बना सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

मार्च के महीने में प्रेम संबंधों में मिश्रित स्थिति रहेगी.आप कार्य में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे प्रेम जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकता है.राहु, शुक्र, बुध और सूर्य सभी आठवें भाव में स्थित हैं, जिससे महिला मित्र के साथ आपकी सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है.इसलिए, आपको अपने वासनात्मक विचारों को मन से दूर रखना चाहिए.वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रहेगी, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, क्योंकि सूर्य आठवें भाव में स्थित रहेगा और उसके साथ राहु भी होगा, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है.मौसम में परिवर्तन के कारण आपकी आर्द्रता में बदलाव आएगा, जिससे सर्दी और बुखार जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं.मौसम के अनुसार अपने खान-पान का ध्यान रखें और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयास करें.

धनु राशि वालों का विवाह टूटने की संभावना है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल  

मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल 

कुंभ राशि वाले को नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वाले गलत निर्णय से परेशानी हो सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

लकी नंबर: 7
लकी कलर: फिरोजी हरा

उपाय

  • प्रत्येक दिन सुबह में उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में जल डालकर उसमे लाल चंदन डालकर भगवन सूर्य को जल दे .
  • शुक्रवार को माता मंदिर में जाकर दर्शन करे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola