धनु राशि वालों का विवाह टूटने की संभावना है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Feb 2025 11:41 AM
Sagittarius Monthly Horoscope March 2025
Sagittarius Monthly Horoscope March 2025: धनु राशि वालों के लिए मार्च 2025 का महीना मिला जुला फल लेकर आने वाला है. यहां से जानें मार्च माह का मासिक राशिफल
Sagittarius Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा.आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
धनु राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल
परिवारिक जीवन
धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सामान्य रहने की संभावना है.वाणी और कुटुंब भाव के स्वामी शनि तीसरे भाव में स्थित हैं, जबकि चौथे भाव में शुक्र, राहू और बुध उपस्थित हैं.पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा, और आपकी समझदारी से परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे.हालांकि, परिवार में कुछ समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें आप सभी मिलकर सुलझा लेंगे.माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और पारिवारिक आय संतोषजनक रहेगी.
व्यापार और नौकरी
मार्च का महीना व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.पिछले महीने में हुए नुकसान की भरपाई के लिए आप प्रयास करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा.बाजार में आपकी मांग बढ़ेगी, जिससे आप अपने व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे.साझेदारी में व्यापार करने वालों को भी लाभ होगा.बुध की दृष्टि व्यापार भाव पर होने के कारण आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी.नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए मार्च का महीना बहुत अच्छा रहेगा, क्योंकि शनि आपको सहयोग प्रदान करेंगे.आप अपने कार्यस्थल पर टीम वर्क के माध्यम से कार्य करेंगे और नियमितता के अनुसार अपने कार्यों को पूरा करेंगे.
शिक्षा और करियर
छात्रों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा.पंचम भाव का स्वामी आठवें भाव में वक्री है, जबकि वृहस्पति छठे भाव में स्थित है.छात्र अपनी पढ़ाई को दैनिक रूटीन के अनुसार करेंगे और उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ेंगे.किसी परियोजना पर कार्य करते समय आपको सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके अभिभावक भी प्रसन्न रहेंगे.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.प्रेमी के साथ बिना कारण के विवाद हो सकता है, क्योंकि शनि की दृष्टि पंचम भाव पर है.प्रेमी के साथ बातचीत में सावधानी बरतें और विवाद से दूर रहें.प्रेम की भाषा का उपयोग करें, अन्यथा प्रेमी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे दोनों अलग हो सकते हैं.दांपत्य जीवन में इस माह कई विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए दोनों को बिना वजह के झगड़े से बचना चाहिए, अन्यथा रिश्ता टूटने का खतरा है.जिनके दांपत्य जीवन में पहले से ही विवाद हैं, उन्हें स्थिति को संभालना होगा, क्योंकि विवाह टूटने की संभावना है.
स्वास्थ्य
मार्च के महीने में स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा.छठे भाव में बृहस्पति और सातवें भाव में मंगल की स्थिति है, जिससे चोट-चपेट लगने की संभावना है.घुटने में दर्द की समस्या हो सकती है.धनु राशि वालों को शनि भी परेशान कर रहे हैं, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: नीला
उपाय
- गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करें गरीब ब्राह्मण को भोजन कराएं.
- सिद्धिकुंजिका का पाठ करें .
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










