वृश्चिक राशि वाले नए कार्यों की योजना बना सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Feb 2025 11:51 AM
Scorpio Monthly Horoscope March 2025
Scorpio Monthly Horoscope March 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए मार्च 2025 का महीना मिला जुला फल लेकर आने वाला है. यहां से जानें मार्च माह का मासिक राशिफल
Scorpio Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा.आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
वृश्चिक राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल
परिवारिक जीवन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अत्यंत सुखद रहेगा.वृहस्पति सप्तम भाव में स्थित है और चौथे भाव में शनि की उपस्थिति है, जिससे पारिवारिक जीवन में सुधार होगा.यदि किसी सदस्य के साथ विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ जाएगा और आपको उनका सहयोग भी प्राप्त होगा.समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन लाभ की संभावना है.14 मार्च के बाद पारिवारिक जीवन और भी बेहतर होगा और परिवार में कुछ नए कार्यों की योजना बनाई जा सकती है.
मेष राशि वालों को नए पार्टनर की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी,पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
व्यापार तथा नौकरी
मार्च के महीने में व्यापार में सामान्य लाभ की संभावना है, क्योंकि दशम भाव में शनि और शुक्र की दृष्टि बनी हुई है.व्यापार में मेहनत करने और रणनीति बनाने से अच्छा लाभ प्राप्त होगा.इस समय आपके मन में विभिन्न विचार उत्पन्न होंगे.बाजार में उन्नति के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक होगी.नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए मार्च में कार्य का दबाव बढ़ सकता है.सूर्य की दृष्टि दशम भाव में होने के कारण नौकरी में तनाव उत्पन्न होगा, विशेषकर सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए.उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा, जबकि निजी क्षेत्र में कार्य करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.
शिक्षा तथा करियर
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है, तभी वे शिक्षा में उन्नति कर सकेंगे.उच्च शिक्षा के लिए यह समय अनुकूल रहेगा.थोड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी, विशेषकर जो उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय उत्तम है.चिकित्सा और सर्जरी की पढ़ाई करने वाले छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, और जो लोग संगीत की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय लाभकारी होगा.
प्रेम जीवन
मार्च के महीने में प्रेम जीवन में रोमांस की भरपूर संभावनाएं हैं, क्योंकि पंचम भाव में राहु की उपस्थिति है.आपके साथी का सहयोग अत्यधिक मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और आकर्षण में वृद्धि होगी.आपसी विश्वास में भी इजाफा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और प्रेम जीवन सुखद अनुभव प्रदान करेगा.वैवाहिक जीवन में भी खुशी बनी रहेगी और एक-दूसरे के प्रति प्रेम और मजबूत होगा.जो लोग अविवाहित हैं और शादी के लिए रिश्ते में हैं, उनके लिए इस माह बात आगे बढ़ने की संभावना है.
सिंह राशि वालों को मान-सम्मान प्राप्त होगा, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले नए कार्यों की योजना बना सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है.वृहस्पति सातवें भाव में शनि के साथ और शुक्र चौथे भाव में स्थित हैं.राशि के स्वामी नवम भाव में वक्री हैं, जिससे स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.इस माह भरपूर नींद लेना आवश्यक है, हालांकि पाचन क्रिया में कुछ समस्याएँ हो सकती हैं और जोड़ों में दर्द का अनुभव हो सकता है.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: पीला
धनु राशि वालों का विवाह टूटने की संभावना है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
कुंभ राशि वाले को नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मीन राशि वाले गलत निर्णय से परेशानी हो सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
उपाय
- प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी का दर्शन करें.
- शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें,
- गरीब व्यक्तियों को भोजन कराएं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










