मेष राशि वालों को नए पार्टनर की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Feb 2025 11:57 AM
Aries Monthly Horoscope March 2025
Aries Monthly Horoscope March 2025: मेष राशि वालों के लिए मार्च 2025 का महीना मिला जुला फल लेकर आने वाला है. यहां से जानें मार्च माह का मासिक राशिफल
Aries Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा. आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चल रहे हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
मेष राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल
परिवारिक जीवन
मेष राशि के जातकों के लिए परिवारिक जीवन सुखद रहेगा.सभी सदस्य एकजुट होकर रहेंगे, क्योंकि वृहस्पति दूसरे भाव में स्थित है, जिसका सकारात्मक प्रभाव परिवार में मांगलिक कार्यों को जन्म देगा.रिश्तेदारों का आना-जाना बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.भाई-बहन सहयोग करेंगे.14 मार्च को सूर्य का गोचर होगा, जिसके बाद परिवार में थोड़ी मनमुटाव उत्पन्न हो सकती है, और संतान के कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं.
मेष राशि वालों को नए पार्टनर की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी,पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
व्यापार और नौकरी
मार्च 2025 का भविष्यफल व्यापारियों के लिए मिश्रित रहेगा.सप्तम भाव का स्वामी शुक्र द्वादश भाव में राहु के साथ स्थित है, जिससे व्यापार में माह के मध्य तक कठिनाइयां आ सकती हैं.15 मार्च के बाद व्यापार में लाभ की संभावनाएँ बेहतर होंगी.इस समय निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा.व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपके व्यवसाय में और प्रगति होगी.हालांकि, इस समय अनावश्यक चिंताओं में नहीं पड़ना चाहिए.नौकरीपेशा व्यक्तियों को मार्च महीने में सावधानी से कार्य करना होगा, क्योंकि मंगल का प्रभाव अनुकूल नहीं है.बेकार की बातों में नहीं पड़ें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए मार्च का महीना अनुकूल नहीं है, विशेषकर प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए.इस समय वृहस्पति दूसरे भाव में स्थित है और सूर्य 15 मार्च तक नवम भाव में रहेंगे.कॉलेज में अध्ययन कर रहे छात्रों को सजग रहने की आवश्यकता है.उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए 15 मार्च तक मेहनत करना आवश्यक है, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में.करियर के संदर्भ में, मार्च में आपको सजग रहना चाहिए और विवादों से दूर रहना चाहिए.इस समय अपने गलत आदतों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, जिससे आप अपने करियर में सफलता प्राप्त कर सकें.
प्रेम जीवन
मार्च के महीने में प्रेम संबंधों में मिलाजुला अनुभव रहेगा.द्वादश भाव में शुक्र राहु के साथ स्थित हैं, जबकि सूर्य नवम भाव में है.इस दौरान प्रेमी के साथ रोमांस का भरपूर आनंद लिया जाएगा और पार्टनर का सहयोग भी प्राप्त होगा.15 मार्च के बाद, प्रेमी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद उत्पन्न हो सकता है, और नए पार्टनर की प्रतीक्षा भी करनी पड़ सकती है.
सिंह राशि वालों को मान-सम्मान प्राप्त होगा, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले नए कार्यों की योजना बना सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
मार्च के महीने में आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.हालांकि, 15 मार्च के बाद आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें बुखार की समस्या उत्पन्न हो सकती है और हल्की चोट लगने की संभावना भी है.लेकिन इस माह, पुरानी बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: लाल
धनु राशि वालों का विवाह टूटने की संभावना है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
कुंभ राशि वाले को नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मीन राशि वाले गलत निर्णय से परेशानी हो सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
उपाय
- भगवन शंकर का पूजन करें तथा अभिषेक करें .
- हनुमान चालीसा का पाठ करें .
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










