मीन राशि वाले गलत निर्णय से परेशानी हो सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Feb 2025 11:47 AM
Pisces Monthly Horoscope March 2025
Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि वालों के लिए मार्च 2025 का महीना मिला जुला फल लेकर आने वाला है. यहां से जानें मार्च माह का मासिक राशिफल
Pisces Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा.आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
मीन राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल
परिवारिक जीवन
मीन राशि के जातकों के लिए मार्च 2025 का महीना परिवारिक जीवन में मिश्रित अनुभव लेकर आएगा.पहले भाव में राहु, बुध और शुक्र हैं, जबकि चौथे भाव में मंगल उपस्थित है.इस माह परिवार के सदस्यों के बीच कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन आपके हस्तक्षेप से पारिवारिक जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे.इस महीने कोई नया कार्य आरंभ न करें, क्योंकि विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, विशेषकर पारिवारिक संपत्ति को लेकर.परिवारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है.माह के अंतिम सप्ताह में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी.
मेष राशि वालों को नए पार्टनर की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी,पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में अपनी इच्छानुसार कार्य करना उचित नहीं है, इस माह निवेश करने से हानि हो सकती है.व्यापार के स्वामी बुध नीच राशि में स्थित हैं और इस माह कुछ विशेष योजनाएँ व्यापार के लिए बनाई गई हैं, इसलिए किसी भी योजना को निरस्त करना बेहतर होगा, अन्यथा समय की बर्बादी होगी.नौकरी सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन कोई बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं होगी, बस कार्य को सही तरीके से करना आवश्यक है.कार्य का बोझ अधिक रहेगा, इसलिए स्थिति का ध्यान रखते हुए निर्णय लें, अन्यथा गलत निर्णय से परेशानी हो सकती है.
शिक्षा तथा करियर
छात्रों के लिए मार्च 2025 का महीना अनुकूल रहेगा.कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को सहपाठियों का सहयोग प्राप्त होगा.यदि आप किसी संस्था से पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा.उच्च शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे छात्रों को समझदारी से किसी परियोजना पर कार्य करना होगा.करियर में मिश्रित परिणाम रहेंगे, लेकिन वृहस्पति का सहयोग आपको करियर में सफलता दिलाने में मदद करेगा.
सिंह राशि वालों को मान-सम्मान प्राप्त होगा, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले नए कार्यों की योजना बना सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में आपकी खुशी बनी रहेगी.प्रेम संबंधों में पहले से कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस माह दोनों के बीच मेल-मिलाप होगा.राहु की दृष्टि पंचम भाव पर है, इसलिए प्रेमी के साथ ऐसा कोई कार्य न करें जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे.जो लोग अविवाहित हैं, वे इस माह खुश रहेंगे.वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, क्योंकि ग्रहों का सहयोग नहीं मिल रहा है, जिससे अनावश्यक विवाद हो सकते हैं.प्रयास करें कि एक-दूसरे से थोड़ी दूरी बनाए रखें, ताकि समस्याएं न बढ़ें.
स्वास्थ्य
इस माह स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन वृहस्पति आपके स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करेंगे.हालांकि, मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं है, जिससे छाती में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है.वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना का खतरा बना रहेगा.14 मार्च के बाद अनिद्रा की समस्या हो सकती है.सुबह के समय टहलें और बाहरी भोजन से परहेज करें, साथ ही समय पर भोजन करें.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: सफेद
धनु राशि वालों का विवाह टूटने की संभावना है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
कुंभ राशि वाले को नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
मीन राशि वाले गलत निर्णय से परेशानी हो सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल
उपाय
- प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करना चाहिए.
- शनिवार को शनि देव की पूजा करें और शनि स्तोत्र का पाठ करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










