Vastu Shastra: ज्योतिषशास्त्रनुसार घर का निर्माण कब से शुरू करे इस मुहूर्त में घर बनाने से क्या लाभ होता है

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

PM AWAS YOJANA

Vastu Shastra: वास्तुशास्त्र में घर के निर्माण के लिए कुछ महीना ,पक्ष ,तिथि ,वार तथा राशि तथा लगन दिया हुआ है इस शुभ समय में अपने घर का निर्माण कराये तब आपके परिवार में सुख शांति तथा निरंतर आप आगे बढ़ेंगे.

विज्ञापन

Vastu Shastra: सभी वयक्ति यह चाहते है अपना एक मकान का सुख हो जब वयोक्ति अपना मकान बनाता है उसमें रुकावट हो तब मन बहुत परेशानी होती है, तथा अगर घर बन जाये उसमे सुकून की जिन्दगी नहीं व्यतित कर पाते है कभी आपके सेहत को लेकर परेशानिया कभी पारिवारिक कलेश की स्थिति बन जाती है, इस तरह के कई परेशानी होता है लेकिन आपको मालूम नहीं चलता है आप जानते है ऐसा क्यों आपके साथ होता है.

वास्तुशास्त्र में घर के निर्माण के लिए कुछ महीना ,पक्ष ,तिथि ,वार तथा राशि तथा लगन दिया हुआ है इस शुभ समय में अपने घर का निर्माण कराये तब आपके परिवार में सुख शांति तथा निरंतर आप आगे बढ़ेंगे .भारतीय वास्तुकला जहां एक ओर धार्मिक संस्कारो से प्रमाणित है वही दूसरी ओर सौन्दर्य तथा आनंद के तत्वों से पूर्ण है. वास्तुशास्त्र में घर का निर्माण का दिन समय मुहुर्त बहुत प्रमुख अंग है. जानें मकान बनाने के लिए कैसा दिन ,तिथि मास नक्षत्र हो उस मुहूर्त में घर का निर्माण करे तो आप सफल होंगे, इस सफलता के कई पहलु है जानें क्या है घर बनाने का शुभ मुहूर्त.

(1 )घनिष्ठा नक्षत्र में भवन निर्माण सामग्री तथा दक्षिण दिशा की यात्रा एवं भवन निर्माण आरंभ वर्जित है. इस समय भवन का निर्माण करेगे उसमे बाधा उत्पन होगी .

(2) चैत मास में गृह का निर्माण करने से शोक ,बैशाख में धन -धान्य से पूर्ण, जेष्ठ में परिवार में शोक,आषाढ़ में पशु-पीड़ा,श्रवण में धन ,भादो में हानि, आश्विन में कलह,कार्तिक में मृत्यु -नाश, अगहन में धन का लाभ,पौष में लक्ष्मी प्राप्ति,माघ में अग्नि भय ,और फाल्गुन में ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है .

(3)विशाखा,चित्रा ,शतभिखा, आद्रा,और पुनवर्सु, इस पांच नक्षत्र में किसी पर शुक्र हो तथा दिन शुक्रवार हो इस समय अगर मकान का निर्माण करे तो धन की वृद्धि होती है .

(4) श्रावणमास शुक्लपक्ष , सप्तमी तिथि ,शनिवार ,स्वाति नक्षत्र ,शुभ योग और सिह लगन में अगर घर का निर्माण आरंभ किया जाये तो वह घर पुत्र , एश्वर्य ,सभी तरह से सुख प्रदान करता है.

(5) हस्त, उतराफाल्गुनी ,चित्रा , अश्वनी ,रोहिणी ,मृगशिरा इन नक्षत्रो में किसी एक पर बुध हो वह नक्षत्र बुधवार का हो इस दिन घर का आरंभ करने से घर में धन की कमी नहीं होती है

(6 ) घर बनाने के समय लगन में सूर्य हो तब ब्रजपात चंद्रमा हो तब धन की हानि ,मंगल हो तब मृत्यु ,बुध रहे तो शक्ति प्रदान तथा आयु में वृद्धि , गुरु रहे तब धर्म -अथ के काम की प्राप्ति, शुक्र हो तब पुत्र की उत्पन होता है ,शनि रहे तो दरिद्रता होता है .

(7) घर के निर्माण में वार को देखना बहुत जरुरी होता है रविवार को मकान का निर्माण आरंभ करे तब अग्नि का भय होता है .सोमवार को वित का लाभ होता है ,मंगलवार को क्षति होता है ,बुधवार गुरुवार और शुक्रवार को नए घर के निर्माण करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है वही शनिवार के दिन घर के निर्माण आरंभ कर रहे है तब आपको अन्दर भय की स्थिति बना रहेगा ,बेवजह वाद -विवाद बढ़ जायेगे .

(8)मकान बनाते समय यह ध्यान रखे दिवार से दिवार सटाकर घर का निर्माण नहीं करे इस तरह से घर का निर्माण अगर होता है उस घर में हमेशा परेशानी होती है .ऐसा मकान भयंकरयमराज के सामान होता है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola