Weekly Career Rashifal (19 -25 फरवरी 2023):मेष से मीन राशियों में किसकी किस्मत देगी साथ, पढ़ें अपना करियर राशि

Weekly Career Horoscope: मेष से मीन राशिवालों के लिए जनवरी माह का यह सप्ताह (19 से 25 फरवरी 2023) वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन अपने करियर के बारे में जानना भी जरूरी है कि कैसा रहने वाला है आने वाला सप्ताह.

मेष
करियर- इस सप्ताह करियर में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा. जॉब में बॉस से सम्बन्ध अच्छे होंगे. सरकारी जॉब में हैं तो प्रमोशन होने की संयोग बनेगा. खिलाड़ियों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा. विद्यार्थियों के परीक्षा के पेपर अच्छे जाएंगे.

वृष
करियर- इस वीक आपको नई दिशा प्राप्त होगी. कुछ विशिष्ट प्रभावशाली व्यक्तियों से आपकी पहचान बढेगी. आपके सपंर्क बनेंगे और ये सपंर्क आपको लाभान्वित करेंगे. आय के नये नये साधन मिलने से आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा.

मिथुन
करियर- इस सप्ताह आप करियर बढ़ियां परफॉर्मेस देंगे. बॉस की सहयोग से सर्विस में प्रमोशन होने की संभावना. धन-ऐश्वर्य आदि से संपन्न रहेंगे. कार्यक्षेत्र में लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे.

कर्क
करियर– इस सप्ताह उत्साह, उमंग के साथ जो भी कार्य करेंगे उसमें सक्सेस मिलेगी. आपको करियर में नई जॉब का प्रस्ताव व सुनहरा मौका आपको प्राप्त होगा तकनीक, इंजीनियरिंग, मैकेनिज्म में जुड़े स्टुडेन्ट यदि विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाना चाहते हैं तो प्रयास करें सफलता मिलने की योग है.

सिंह
करियर– इस सप्ताह आपके करियर में किसी बढे परिवर्तन होने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षा के पेपर संतोषजनक होगा. बिजनेस में नयी कार्य की योजना सफल होगी. सामाजिक स्टेटस बढ़ेगा. उच्च शिक्षा व विदेशी शिक्षा में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा.

कन्या
करियर- इस सप्ताह करियर में नये लक्ष्य की प्राप्ति की होगी. बिजनेस में कई लाभकारी अवसरों की प्राप्ति होगी. जॉब में आपकी कार्य प्रणाली की लोग प्रशंसा करेगें. बॉस का सहयोग से प्रमोशन होने का योग है. बिजनेस ट्रिप लाभप्रद सिद्ध होगी. आय के नये स्रोत प्राप्त होगें. परीक्षा-प्रतियोगिता में अनुकूल फल मिलेगा.

तुला
करियर- इस सप्ताह करियर में किसी भी तरह का निर्णय आपको बहुत ही सोच-विचार कर लेने होंगे. काम-काज में जरा सी लापरवाही घातक परिणाम सामने आएंगे. तकनीक व मैनेजमेंट से जुड़े युवाओं के करियर में अच्छी सफलता मिलने की योग है.

वृश्चिक
करियर- इस सप्ताह प्रतियोगी परीक्षाओं, विभागीय परीक्षा के परिणाम आशा के अनुरूप होने की योग है. नौकरी में बॉस से विशेष सहयोग मिलेगा. मान- यश- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पुरस्कार-उपहार की प्राप्ति होगी.

धनु
करियर– इस सप्ताह क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े युवाओं के करियर में विशेष उन्नति होगी. इस समय अगर आप अपना नेटवर्किग बढ़ाना चाहते हैं तो प्रयास करें सफलता मिलेगी. प्रोफेशनल के लिए कोइ सुखद समाचार मिलेगा और कुछ नया करने की चाह आपमें रहेगी व आप इसके लिए प्रयास भी करेंगे.

मकर
करियर- इस सप्ताह करियर में नये अवसर प्राप्त होंगे. कुछ ऐसे प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क बनेंगे जो कि काम-काज में निगेटिव चीजें भी आपको पॉजिटिव नजर आएंगी. जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है. स्टुडेन्ट के लिए समय अनुकूल बना हुआ है.

कुंभ
करियर- करियर में इस समय कुछ बदलाव होने वाला है. जॉब में बॉस आपके काम से असंतुष्ट होंगे. आपको स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है. बिजनेस में आय-व्यय की समानता रहेगी.

मीन
करियर- इस सप्ताह पहले से सोचा हुआ आपका काम पूरा होगा. जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ेगी. अपना काम निकालने में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. बिजनेस में जोखिम भरे सौदे न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




