Monthly Tula Rashifal December 2022: दिसंबर माह का तुला राशिफल, शादी का प्रस्ताव आ सकता है

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Monthly Tula Rashifal December 2022: आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी तुला राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का मकर राशिफल

विज्ञापन

Monthly Tula Rashifal December 2022: तुला राशि वालों को दिसंबर माह में विदेशी संबंधों से फायदा होगा. घरेलू खटपट का निपटारा आपस में बैठ कर ही संभव है. कई जटिल काम सरल हो जाएंगे. स्वयं पर यकीन को बल मिलेगा. परिवार में स्नेह बढ़ेगा. किसी अपने के लाभ से आनंद होगा. उच्च पदस्थ संबंधों से दूरगामी फायदे की स्थिति निर्मित हो सकती है. आध्यात्मिक रुचि प्रकट होगी. छोटी-मोटी बीमारी या हल्की दुर्घटना होने की आशंका भी है.

नए अवसर प्राप्त होंगे

दिसंबर माह में नए अवसर प्राप्त होंगे. बौद्धिक शक्ति में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. करियर में व्यस्तता रहेगी. घरेलू विवाद का निपटारा आपस में बैठकर ही संभव है. नसों और मांसपेशियों में दर्द मुंह बाएगा. समर्थकों की संख्या बढ़ेगी. आसपास के लोगों के कर्त्तव्य निर्वहन न करने से उलझन होगी. प्रतिद्वंदियों से मानसिक संताप मिलेगा.

आत्मविश्वास बढ़ेगा और उपहार मिलेगा

दिसंबर माह में विरोधियों में घबराहट दृष्टिगोचर होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और उपहार मिलेगा. एक से अधिक पादुकाओं और मोबाइल या किसी नवीन उपकरण की प्राप्ति का योग निर्मित हो रहा है. सट्टे से हानि हो सकती है. परिवार में अपनी अपनी ढपली अपना राग का वातावरण पीड़ा देगा. कोई काम बिगड़ते बिगड़ते बनेगा.

करियर में नए अवसर को लेकर सावधान रहें

दिसंबर माह में करियर में नए अवसर को लेकर सावधान रहें. किसी पुराने विवाद में सुलह होगी. अल्पकालिक आर्थिक व्यवहार में फायदा होगा. किसी अवांछित टिप्पणी से आपका भरोसा टूटेगा. किसी विपरीत लिंगी से लाभ होगा. अनावश्यक कार्यों में न उलझें. सिर्फ अपने बारे में ही न सोचें, दूसरों की भावनाओं को भी समझें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola