मकर राशिफल 21 जून 2026: आज रहें सतर्क, छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी
21 जून 2026 का मकर राशिफल
Aaj Ka Makar Rashifal 21 June 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Makar Rashifal 21 June 2026: काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी के अनुसार, आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, इसलिए हर काम में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी. चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में सिंह राशि में केतु के साथ युति बना रहे हैं. पंचम भाव में स्थित मंगल आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएगा. वहीं, छठे भाव में सूर्य और बुध की मजबूत स्थिति के बावजूद आपको अचानक कुछ अप्रत्याशित बाधाओं या गुप्त चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है. आज अपनी वाणी, क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत के बाद ही अपेक्षित परिणाम मिलेंगे, जिससे कुछ निराशा हो सकती है. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय धैर्य और सावधानी बनाए रखें. व्यापार में किसी अजनबी या नए साझेदार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में लापरवाही से बचना चाहिए, क्योंकि अधिकारी नाराज हो सकते हैं.
रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में आज मानसिक तनाव या असंतोष की स्थिति बन सकती है. घर के सदस्यों के बीच किसी पुरानी बात या पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका है. विवादों और गलतफहमियों से दूर रहने का प्रयास करें. घर के माहौल को शांत बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लें तथा क्रोध करने से बचें.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर के व्यवहार में अचानक रूखापन महसूस हो सकता है, जिससे आपका मन उदास रह सकता है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है. संदेह और नकारात्मक विचारों को रिश्तों पर हावी न होने दें. एक-दूसरे की भावनाओं और परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. चोट या दुर्घटना की आशंका के कारण वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्क रहें. पेट संबंधी समस्याएं या कोई पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है. डॉक्टर की सलाह का पालन करें और दवाइयां समय पर लें. मानसिक तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा.
- सावधानी: आज किसी को बड़ी राशि उधार देने या अपनी निजी एवं गोपनीय बातें साझा करने से बचें.
- उपाय: आज ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें और पशुओं को चारा खिलाएं.
- शुभ रंग: आसमानी
- शुभ अंक: 4
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










