Lohri 2026 Rashifal Effect: लोहड़ी पर क्यों इन राशियों को रहना चाहिए संभलकर? जानें ज्योतिष कारण
Author : Shaurya Punj Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Jan 2026 9:17 AM
लोहड़ी 2026 पर ये राशि वाले जातक रहे सावधान
Lohri 2026 Rashifal Effect: लोहड़ी 2026 के दिन ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए सावधानी का संकेत दे रही है. मेष, वृश्चिक, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को इस दिन क्रोध, वाणी, स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सतर्क रहना चाहिए. सही उपाय अपनाने से नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं.
Lohri 2026 Rashifal Effect: लोहड़ी का पर्व खुशियों, उल्लास और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. अलाव की आग, गीत-संगीत और पारंपरिक पकवान इस दिन की रौनक बढ़ा देते हैं. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहड़ी के दिन कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. ग्रहों की चाल के कारण इन राशियों के जातकों को व्यवहार, स्वास्थ्य और धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी होता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए लोहड़ी का दिन थोड़ा संयम रखने का है. इस दिन क्रोध और जल्दबाजी से बचना बेहद जरूरी है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा परिवार या दोस्तों के साथ विवाद का कारण बन सकता है.
उपाय: लोहड़ी के अलाव में गुड़ अर्पित करें और मीठा बोलने का प्रयास करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक आज भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर महसूस कर सकते हैं. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है. मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है.
उपाय: चंद्र मंत्र “ॐ सोमाय नमः” का जाप करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. खान-पान में लापरवाही पेट या कमजोरी से जुड़ी परेशानी दे सकती है.
उपाय: लोहड़ी के दिन सात्विक और हल्का भोजन करें.
ये भी देखें: फसल का यह खूबसूरत त्योहार … लोहड़ी के शुभ अवसर पर यहां से दें शुभकामनाएं
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. कठोर या गलत शब्द रिश्तों में दूरी पैदा कर सकते हैं.
उपाय: लाल रंग का वस्त्र धारण करें और शांत रहकर बात करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दिन खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए. अचानक खर्च या गलत निवेश से नुकसान हो सकता है.
उपाय: सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










