तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Mar 2025 7:22 AM

विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025 (AI Generated Image)

Libra Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: तुला राशि के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: अप्रैल माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

तुला साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025

तुला :इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मान्यता प्राप्त होगी और आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी. आपकी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि आप अपने कार्य के प्रति अपनी मेहनत को इसी प्रकार बनाए रखें. व्यापार में आर्थिक नुकसान संभव है, इसलिए किसी भी सौदे में सतर्क रहें. बाहरी व्यक्तियों पर भरोसा न करें. पिता का सहयोग मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जीवनसाथी से अचानक उपहार मिलने से आपके मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा. इस सप्ताह पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा.

करियर और व्यापार: इस सप्ताह आप पेशेवर क्षेत्र में लाभ और प्रगति के लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे. हालांकि, विशेष रूप से सौंदर्य प्रसाधन, होटल, रेस्तरां, पर्यटन, अभिनय, फिल्म निर्माण, फैशन डिजाइनिंग, सरकारी कार्यों, शिक्षा और बैंकिंग में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कानूनी मुद्दे बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

रिलेशनशिप: इस सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए प्रारंभिक चरण आपके लिए सकारात्मक है. हालांकि, इस समय आप अपने रिश्तों को स्थायी प्रेम के बजाय केवल आनंद का साधन मान सकते हैं. इससे आपके संबंधों में अप्रत्याशित परिवर्तन आ सकते हैं, इसलिए आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. अंतिम चरण में, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर विवाद की संभावना बढ़ सकती है.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल 

हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. विशेष रूप से कार्य के दबाव के कारण आपको शारीरिक अस्वस्थता का सामना करना पड़ सकता है. गर्मी से संबंधित बीमारियों का भी खतरा है. सप्ताह के मध्य में, खासकर यात्रा या साहसिक गतिविधियों के दौरान, चोट लगने की संभावना बढ़ जाएगी. पर्याप्त विश्राम और ध्यान के साथ-साथ योग पर ध्यान देने से आप समस्याओं से बच सकते हैं. बाद के चरण में खेल-कूद से जुड़े व्यक्तियों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा.

शुभ डेट:14,16,18
शुभ कलर:पीला,लाल,सफेद,पीला
शुभ दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार

सावधानी: इस सप्ताह आपको अपने प्रति विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. आपकी एक छोटी सी लापरवाही भी गंभीर परिणाम ला सकती है. जिस मार्ग पर आप चल रहे हैं, उसमें न तो अपने कार्यों में और न ही अपनी व्यक्तिगत देखभाल में कोई ढिलाई बरतें.

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले व्यक्तिगत मामलों को किसी के साथ शेयर न करें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के प्रेम संबंध सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

उपाय: इस सप्ताह सोमवार को किसी जरूरतमंद को पैसे या कपड़े दान करें. आप किसी ब्राह्मण को भी अपनी इच्छा अनुसार एक वस्तु दान कर सकते हैं. सोमवार को शिव मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करने के बाद शिव जी के समक्ष घी के दीपक जलाना न भूलें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola