मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Author : Shaurya Punj Updated At : 28 Mar 2025 7:25 AM
Gemini Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025 (AI Generated Images)
Gemini Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: मिथुन राशि के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Gemini Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: अप्रैल माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025
मिथुन: इस सप्ताह की शुरुआत में आप अपने कार्यक्षेत्र में अत्यधिक उत्साह के साथ कार्य करेंगे. हालांकि, जैसे-जैसे सप्ताह समाप्त होगा, आपका यह उत्साह कम होता जाएगा, जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए, यह आवश्यक है कि आप पूरे सप्ताह अपनी ऊर्जा को बनाए रखें. व्यापार में पहले से रुका हुआ धन प्राप्त होगा और व्यापार में गति आएगी. आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी.
करियर और व्यवसाय: इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के लिए प्रारंभिक चरण बहुत ही अनुकूल है. कुछ नया आरंभ करने के लिए आपकी रचनात्मकता अच्छी रहेगी. अंतिम दो दिनों में, यदि संभव हो, तो कुछ नया करने के बजाय स्थिति को बनाए रखना या थोड़ी देर के लिए विराम लेना अधिक लाभकारी हो सकता है. सरकारी मामलों के कारण कुछ बाधाएं आ सकती हैं. साझेदारी के कार्यों में इस समय किसी अन्य पर निर्भर रहना उचित नहीं होगा.
मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल
रिलेशनशिप : इस सप्ताह रिश्तों के संदर्भ में स्थिति सामान्य नजर आ रही है. विशेष रूप से, आप सार्वजनिक जीवन में अधिक सक्रिय रहेंगे. प्रेम संबंधों में मुलाकातें और छोटी यात्राएं संभव हैं, लेकिन किसी कारणवश आपके साथी की चिंता बनी रह सकती है. सप्ताह के मध्य में आपके बीच की आत्मीयता में वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन अंतिम दो दिनों में आप अकेले समय बिताना पसंद करेंगे.
सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में, इस सप्ताह आपको दांतों में दर्द, कमर में दर्द और कंधे की मांसपेशियों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही जीभ और गले में भी समस्या हो सकती है. जोड़ों की बीमारी के प्रारंभिक चरण में थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन बाद में राहत मिलने की संभावना है. वर्तमान में आपके चेहरे पर थकान का असर दिखाई दे रहा है. अंतिम दो दिनों में अनिद्रा की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है.
शुभ डेट:1,3,5
शुभ कलर:पीला,लाल,सफेद,पीला
शुभ दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार
सावधानी– इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे घर में अशांति का माहौल रहेगा. इसलिए जलाशय के निकट कोई जोखिम न उठाएं.
मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल
उपाय– इस सप्ताह “ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः” इस मंत्र का कमलगट्टे की माला से प्रतिदिन जप करने से ऋण से मुक्ति प्राप्त होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










