मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Author : Shaurya Punj Updated At : 28 Mar 2025 4:47 PM

विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025 (AI Generated Image)

Aries Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: मेष राशि के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: अप्रैल माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मेष साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025

मेष राशि: इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक विचार करने की आवश्यकता नहीं है. जो भी कार्य आपके सामने आएं, उन्हें अपने तरीके से पूरा करें. व्यापार में लाभ की संभावना है और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी. हालांकि, खर्चों की अधिकता के कारण आप मानसिक रूप से थोड़े चिंतित रह सकते हैं. इस समय, आय के नए स्रोतों पर विचार करें और उन पर कार्य करें. सफलता अवश्य मिलेगी.

करियर बिजनेस: इस सप्ताह आपके उत्साह और ऊर्जा में वृद्धि के कारण आप अपने कार्यों को सुगमता से पूरा कर सकेंगे. कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्यों को निर्धारित करने की संभावना भी है. आपकी व्यवसायिक समझ में सुधार के चलते, आप बेहतर योजना बनाकर अपने कामकाज का विस्तार कर पाएंगे. नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने जुनून, विवेक और रचनात्मकता के कारण कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है. आप साझेदारी के कार्यों में आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन आपके सहयोगी के स्वभाव में उतावलापन और क्रोध दोनों की संभावना बनी रह सकती है.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

रिलेशनशिप: इस सप्ताह आपमें असंतोष की भावना बढ़ सकती है. भविष्य में, विशेष रूप से दूर के प्रियजनों के साथ संवाद बढ़ाने में सक्षम होंगे. वर्तमान में, आप रिश्तों को बनाए रखने को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं या संबंधों के टूटने का भय महसूस कर सकते हैं. अपने साथी को खुश रखने का प्रयास करें. आगे चलकर आपके साथी का गुस्सा बढ़ सकता है, इसलिए यह सुनिश्चित करें कि इसका आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े.

हेल्थ: इस सप्ताह आपको अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है. विशेष रूप से प्रारंभिक चरण में दुर्घटनाओं का खतरा हो सकता है. गर्मी से संबंधित समस्याएं, आंखों में दर्द, पेट में परेशानी, बुखार आदि की संभावना बढ़ सकती है. जिन व्यक्तियों को पैर की मांसपेशियों में दर्द या घुटने में समस्या है, उन्हें सावधान रहना चाहिए. मधुमेह और मोटापे की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल 

शुभ डेट:30,02,04
शुभ कलर: भूरा,हरा,काला
शुभ दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी- इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के बीच वाणी के कारण मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. कुछ छिपे हुए शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है.

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले व्यक्तिगत मामलों को किसी के साथ शेयर न करें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के प्रेम संबंध सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

उपाय- प्रतिदिन सुबह उठकर आत्मविश्वास के साथ यह सोचें कि लक्ष्मी आपके जीवन में आ रही हैं. इसके लिए, स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद अपने घर को साफ-सुथरा करें और सुगंधित वातावरण तैयार करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola