ePaper

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Updated at : 28 Mar 2025 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025 in Hindi (AI Generated Image)

Scorpio Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025 (AI Generated Image)

Scorpio Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: वृश्चिक राशि के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: अप्रैल माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025

वृश्चिक : इस सप्ताह आपके सामने विभिन्न प्रकार के प्रस्ताव प्रस्तुत होंगे. परिवार और भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कार्यक्षेत्र का चयन करें और निर्णय लेने में देरी न करें. व्यापार में इस सप्ताह किसी पर भी भरोसा न करें. किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह से विचार करें. जल्दबाजी से बचें. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. माता-पिता के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.

करियर बिजनेस:इस सप्ताह पेशेवर प्रगति के लिए यह सप्ताह समग्र रूप से अनुकूल है. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.साझेदारी के कार्यों के लिए सप्ताह के मध्य में काफी अनुकूल परिस्थिति आ सकती है. लेकिन, अंतिम चरण में आपकी मानसिक असमंजसता उच्चतम स्तर पर होगी. विदेशी या दूर स्थल के कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज को लेकर लंबी यात्रा में भी विलंब हो सकता है.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

रिलेशनशिप:इस सप्ताह प्रेम संबंधों के बनाए रखने को लेकर इस वक्त कोई परेशानी नहीं होगी. आप शुरूआत से ही रोमांटिक मूड में रहेंगे.सप्ताह के मध्य में आपके बीच आत्मीयता बढ़ेगी.प्रियपात्र के साथ डेटिंग और बातचीत का मौका मिल सकता है. हालांकि सप्ताह के अंतिम चरण में आपके मन में थोड़ी विरक्ति की भावना होने के कारण आप आप संबंधों से अलग रहना पसंद करेंगे.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल 

हेल्थ:इस सप्ताह बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस वक्त थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आपको मोटापे और पाचन समस्याओं के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है.अत्यधिक मीठे पदार्थों के सेवन से परहेज करें. सप्ताह के अंतिम चरण में अनिद्रा के साथ ही मानसिक और शारीरिक थकावट और सुस्ती भी बढ़ेगी. मौसमी बीमारी की उच्च संभावना के कारण दिनचर्या को नियमित बनाए रखें. सांस लेने में तकलीफ, खांसी या कफ भी हो सकता है.

शुभ डेट:31,02,04
शुभ कलर:पीला,लाल,सफेद,पीला
शुभ दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार

सावधानी: इस सप्ताह सही योजना और रणनीति पर ही काम हो इस सप्ताह आपकी कोशिश ऐसी ही रहनी चाहिए. सही रणनीति इस सप्ताह आपके लिए बेहद जरूरी है. इसके साथ किसी काम की शुरुआत की जाये तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी.

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले व्यक्तिगत मामलों को किसी के साथ शेयर न करें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के प्रेम संबंध सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

उपाय:इस सप्ताह बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर एक कांसे की थाली लें. इस कांसे की थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: लिखें. उसके बाद थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखकर पास के श्रीगणेश मंदिर में दान करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola