Cancer Horoscope 2023: कर्क राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा, जानें वार्षिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Dec 2022 7:12 AM
Cancer Horoscope 2023: नया साल यानी 2023 सप्ताह भर बाद ही दस्तक देने वाली है. नया साल 2023 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके लिए क्या राशिफल लेकर आई है, जानें कर्क राशि का वार्षिक राशिफल.
Cancer Horoscope 2023: नया साल यानी 2023 सप्ताह भर बाद ही दस्तक देने वाली है. नया साल 2023 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. नया साल 2023 सभी के जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला वर्ष होगा. नव वर्ष 2023 राशिफल (Rashifal 2023) आपके साथ क्या क्या होने वाला है? आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके लिए क्या राशिफल लेकर आई है, जानें कर्क राशि का वार्षिक राशिफल.
वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए यह साल मिला जुला परिणाम लेकर आ सकता है क्योंकि राहु का दसवें भाव से गोचर होना नौकरी पेशा लोगों की उम्मीद को मायूसी में बदल सकता है. आपको अपने काम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं कहीं तो कुछ लोगों को अपनी नौकरी से निकाला जा सकता है, सावधानी बरतें.
कर्क पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव से भरा वर्ष रहने वाला है. जनवरी से लेकर अप्रैल तक आपको अपने पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. राहु और केतु का प्रभाव चौथे और दसवें भाव पर रहेगा और शनि अष्टम भाव में बैठकर आपके दूसरे और पंचम भाव पर प्रभाव डालेंगे. जनवरी में मंगल भी आपके दूसरे और पांचवें भाव को देखेंगे इसलिए वर्ष के शुरुआती महीनों में पारिवारिक जीवन में तनाव देखने को मिलेगा और इससे आपका मन थोड़ा व्यथित होगा. मई के महीने में गुरु और राहु का चांडाल दोष निर्मित होगा जिसका प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करेगा और पिताजी की सेहत में गिरावट हो सकती है और परिवार का माहौल कुछ बिगड़ सकता है लेकिन अक्टूबर के बाद से आपका पारिवारिक जीवन बहुत ही खुशहाल रहेगा. पारिवारिक सदस्यों को एक दूसरे से सामंजस्य बिठाने में कोई समस्या नहीं आएगी लेकिन इसी अक्टूबर के महीने में माता जी की सेहत बिगड़ सकती है. यदि उनका ठीक से ध्यान रखेंगे तो नवंबर तक सेहत में सुधार हो जाएगा. उसके बाद नवंबर और दिसंबर के महीने अच्छे व्यतीत होंगे.
कर्क प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में कर्क राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. वर्ष की शुरुआत में मंगल की दृष्टि पंचम भाव पर होने से तनाव और टकराव की स्थिति बन सकती है लेकिन बृहस्पति महाराज की कृपा दृष्टि आपके रिश्ते को बचाए रखेगी. अप्रैल तक कई परेशानियों के बावजूद आप अपने रिश्ते को संभाले रखने में कामयाब रहेंगे. मई के महीने में रिश्ते में तनाव बढ़ेगा और आपके काम का प्रभाव आपके प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ा सकता है. उसके बाद आप अपने रिश्ते में काफी अनुकूलता और सहजता महसूस करेंगे. जून के महीने में आपके रिश्ते में अंतरंग संबंधों की बढ़ोतरी होगी और आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे और विवाह के संबंध में विचार बना सकते हैं. वर्ष का अंतिम महीना आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ाएगा और आप अपने प्रियतम के साथ खुशी भरे पल का लुत्फ उठाएंगे.
वैदिक ज्योतिष पर आधारित कर्क 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष कर्क राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में कुछ अच्छे बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. शनि महाराज 17 जनवरी को आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे जिससे मानसिक तनाव के बावजूद आप अपने कार्य और व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. आपकी अपने कार्यक्षेत्र में काम में रुचि बढ़ेगी और बृहस्पति महाराज की कृपा से आपका भाग्य भी आपका साथ देता नजर आएगा. 22 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे और वहां से आपके छठे भाव को भी देखेंगे. यह समय नौकरी में परिवर्तन और उसी के साथ तनख्वाह में वृद्धि का संकेत भी देता है लेकिन मई के महीने में राहु का विशेष चांडाल दोष का प्रभाव दिखाई देगा जो आपको थोड़ा परेशान कर सकता है. इस दौरान आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना होगा. कर्क राशिफल 2023 (Kark Rashifal 2023) के अनुसार 30 अक्टूबर को जब राहु महाराज आपके नवम भाव में आ जाएंगे तो आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है. आपका तबादला हो सकता है लेकिन वह आपके हित में रहेगा और आपको अपने करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. आपकी उन्नति होगी और वर्ष के अंतिम महीनों के दौरान आप अपने काम में ऊंचाई प्राप्त कर पाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










