धनु राशिफल 11 अगस्त 2026: करियर में मिलेगा सम्मान, नए संपर्कों से होगा लाभ, जानें लव लाइफ

Updated:
विज्ञापन

धनु राशिफल 11 अगस्त 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 August 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 August 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक रहने वाला है. दिन की शुरुआत में करियर में उन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं, जबकि दिन के दूसरे हिस्से में आय बढ़ने और नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, निवेश और कर संबंधी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. प्रेम और पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा.

करियर-बिजनेस

दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के दशम भाव में होने से करियर में उन्नति, नई जिम्मेदारियां और सम्मान मिलने के योग हैं. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के लाभ भाव में आने से आय में वृद्धि तथा नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना बनेगी. सूर्य के अष्टम भाव में होने से निवेश, कर और गोपनीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा. व्यापार में नई योजनाएं और साझेदारी भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकती हैं.

रिलेशनशिप

परिवार में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का सहयोग आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा. परिवार में किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है.

लव लाइफ

प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. साथी के साथ भावनात्मक निकटता और विश्वास दोनों बढ़ेंगे. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए नए रिश्ते की संभावना बन सकती है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्य करने की ऊर्जा बनी रहेगी. नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित भोजन लाभकारी सिद्ध होंगे. पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें. मानसिक शांति के लिए ध्यान करना लाभदायक रहेगा.

आज का विशेष योग व उपाय

आज का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा बाधाओं का सामना करने की शक्ति मिलती है.

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

यह भी पढ़ें: ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा अजगैवीनाथ धाम मंदिर, सोम प्रदोष पर उमड़ा कांवरियों का सैलाब


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola