Budh Gochar 2025: बुध के गोचर से इन राशियों के लिए समय रहेगा कठिन, जानें उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Aug 2025 12:32 PM

विज्ञापन

बुध के गोचर से इन राशियों को रहना होगा सावधान

Budh Gochar 2025: आने वाले 30 अगस्त 2025 से सिंह राशि में बुध का गोचर शुरू हो रहा है, जो कुल आठ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आएगा. इस दौरान पेशेवर, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में बाधाएं आ सकती हैं. समय रहते सावधानी बरतना और उचित उपाय अपनाना महत्वपूर्ण रहेगा.

विज्ञापन

Budh Gochar August 2025:बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हमेशा राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आता है. इस बार 30 अगस्त 2025 को शाम 4:48 बजे बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है. सिंह राशि में बुध का गोचर सूर्य, यानी ग्रहों के राजा के घर में होने वाला है. इसका प्रभाव आठ राशियों पर विशेष रूप से दिखाई देगा. यह गोचर 30 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर 2025 को सुबह 11:10 बजे तक रहेगा. इस दौरान इन राशियों के जातकों को करियर, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत संबंधों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं सिंह राशि में बुध के गोचर का नकारात्मक असर किस प्रकार पड़ सकता है:

मेष: सिंह राशि में बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए आर्थिक परेशानियाँ और संबंधों में थोड़ी कमी ला सकता है. कार्यस्थल पर समस्याएं आ सकती हैं. इस समय बड़े निवेश या नए प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें. सावधानी और समझदारी से काम लेने पर नुकसान कम होगा.

ये भी देखें: Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी पर कैसे करें विधिपूर्वक आराधना, ऐसे प्राप्त करें लाभ

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए पेशेवर तौर पर लाभकारी अवसर मिल सकते हैं, लेकिन मां के स्वास्थ्य या आर्थिक मामलों में कठिनाई आ सकती है. समस्याओं को हल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए यह समय पेशेवर मोर्चे पर धीमा रह सकता है. व्यक्तिगत रिश्तों में संवाद की कमी के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं. वक्री बुध आर्थिक और पारिवारिक मामलों में बाधाएँ ला सकता है.

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए व्यावसायिक अवसर कम हो सकते हैं और निजी रिश्तों में संतोष की कमी रहेगी. वित्तीय स्थिति अस्थिर हो सकती है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और अनावश्यक खर्च से बचें.

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए कार्यस्थल पर बाधाएं और गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं. अहंकार के कारण व्यक्तिगत संबंधों में टकराव संभव है. वक्री बुध पेशेवर जीवन में तनाव और चुनौतियाँ ला सकता है.

मकर: मकर राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य में तनाव हो सकता है. निजी और पेशेवर चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं, हालांकि सामाजिक मान्यता प्राप्त हो सकती है.

कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए ध्यान की कमी और पेशेवर प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है. वक्री बुध व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में असफलताओं और उथल-पुथल ला सकता है.

मीन: मीन राशि वालों के लिए पेशेवर प्रगति धीमी रह सकती है. प्रयासों का लाभ कम मिलेगा और घरेलू रिश्तों में कलह की स्थिति बन सकती है. धोखे या नुकसान का डर भी बना रह सकता है.

सुझाव: 30 अगस्त से 15 सितंबर तक इन राशियों को करियर, संबंध और स्वास्थ्य में विशेष सावधानी रखनी चाहिए. बड़े फैसले टालें, अनावश्यक खर्च से बचें और समस्याओं का सामना धैर्य और समझदारी से करें.

जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार से संबंधित जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से संपर्क कर सकते हैं.
8080426594 / 9545290847
विशेषज्ञ: ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola