ePaper

आज का वृश्चिक राशिफल 18 मार्च 2024: आज लाभ के कई अवसर आएंगे

Updated at : 18 Mar 2024 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
आज का वृश्चिक राशिफल 18 मार्च 2024: आज लाभ के कई अवसर आएंगे

आज का वृश्चिक राशिफल 18 मार्च 2024

Today horoscope आज का वृश्चिक राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 18 मार्च 2024 horoscope in hindi: वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

विज्ञापन

वृश्चिक: आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी . जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, साथ ही आगे चलकर मेहनत का लाभ भी मिलेगा. इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है. बच्चें अपके काम में मदद करेंगे. विद्यार्थियों के लिए सफलता थोड़े ही फासले पर इंतज़ार कर रही है.

लव राशिफल- प्रेमी जीवन को लेकर आप बाधाओं का सामना कर सकते हैं या प्रेमी की किसी बात को लेकर आप बहुत चिढ़ सकते हैं. आप बात नहीं करना चाहेंगे और संबंध विच्छेद तक का ख्याल आपके मन में एक बार के लिए आ सकता है, लेकिन संबंध विच्छेद करना आसान नहीं है.

हेल्थ राशिफल- दिन के पहले भाग में छोटी-मोटी चिकित्सीय समस्या सामने आ सकती है. जिन लोगों को अस्थमा या सांस संबंधी समस्या है, उन्हें चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता होगी. लिवर से संबंधित परेशानियों की हिस्ट्री वाले वरिष्ठ नागरिकों को जब भी बेचैनी महसूस हो, तो उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता होती है.
शुभ अंक—2
शुभ रंग— पिंक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों का काम में मन लगेगा और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी. व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं. आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी और संयम से जो काम करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी.
सोमवार के दिन करें ये उपाय
दान को हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है. सोमवार के दिन आप किसी जरूरतमंद को भोजन, कपड़े या धन दान कर सकते हैं. बता दें कि सोमवार के दिन जरूरतमंदों को चावल, दही, सफेद कपड़ा, मिश्री, दूध और दूध से बनी चीजें और सफेद मिठाई का दान करना बहुत शुभ माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola