ePaper

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 17 December 2025: आज वृश्चिक राशि वालों को चमकेगा भाग्य, इन जगहों पर होगा लाभ

Updated at : 17 Dec 2025 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज का वृश्चिक राशिफल

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 17 December 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन बुधवार. पढ़ें आज का दैनिक वृश्चिक राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 17 December 2025: वृश्चिक राशि- आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आत्मनिरीक्षण और संतुलित सोच का रहेगा. आप हर परिस्थिति को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे. मन शांत रहेगा और निर्णय लेने में स्पष्टता बनी रहेगी. शाम के समय आत्मविश्वास और संतोष का अनुभव होगा.

करियर- करियर के क्षेत्र में आज स्थिरता रहेगी. कार्यस्थल पर आपकी समझदारी और रणनीतिक सोच की सराहना होगी. जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे. व्यवसाय में नए विचारों पर काम शुरू हो सकता है.

धन और वित्त- आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और बचत की सोच मजबूत होगी. पुराने निवेश से जुड़ी सकारात्मक सूचना मिल सकती है.

प्रेम और संबंध- रिश्तों में गहराई और समझ बढ़ेगी. पार्टनर के साथ बातचीत से मतभेद सुलझ सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

स्वास्थ्य- तनाव या शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. ब्लड-सर्कुलेशन या हार्मोनल असंतुलन पर ध्यान दें. अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद और हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद रहेगी. मानसिक थकान से बचने के लिए ध्यान और पर्याप्त विश्राम जरूरी है.

परिवार और आध्यात्म- परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा. परिजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा. आज आध्यात्मिक गतिविधियां मन को शांति देंगी.

उपाय- महादेव पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें. तिल या काला वस्त्र दान करें.

संदेश- आज संयम और आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति रहेंगे.

समय- शाम 4 बजे से 6 बजे तक

शुभ रंग- गहरा नीला

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola