Aaj ka Tula Rashifal 11 मार्च: पारिवारिक स्थिति में आज सुधार होगा, विवाद को बढ़ावा न दें
Aaj ka tula rashifal 11 March 2024
Aaj ka Tula Rashifal 11 मार्च: तुला राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj ka Tula Rashifal 11 मार्च: तुला राशि- यदि आपको पहले पथरी इत्यादि की समस्या रह चुकी हैं तो वह आज परेशान कर सकती है. अचानक से ही बहुत तेज पथरी का दर्द उठ सकता हैं जिस कारण मन में भी बेचैनी रह सकती है.नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी. घर-बाहर तनाव रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. जल्दबाजी न करें. नई योजना बनेगी. नए अनुबंध होंगे.
लव राशिफल- आज रोमांस कर सकते हैं. अपने से ज्यादा उम्र वाले किसी इंसान की और आप आकर्षित भी हो सकते हैं. अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है. पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा. आज के दिन आपका साथी परेशान रहेगा. इसलिए तनाव को दूर करने के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं.
हेल्थ राशिफल- आपकी भलाई सीधे तौर पर इस बात पर प्रभाव डालती है कि आप दिन भर की मांगों से कैसे निपटती हैं. व्यस्त जीवन में स्वास्थ्य के लिए बहुत कम समय बचता है. फिर भी कुछ ‘मी टाइम’ को प्राथमिकता दें. आराम और सद्भाव आज आपके स्वास्थ्य एजेंडे में सबसे ऊपर होना चाहिए.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
Also Read : इस सप्ताह इन 7 राशि वालों को करियर में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों का स्वभाव
इनका मन एकाग्र होना एक टेढ़ी खीर है, जल्दी ध्यान नहीं लगता पर अगर एक बार ध्यान लग गया तो अदभुत उपलब्धियां हासिल हो जाती हैं. मन और ध्यान लगने के लिए इनको नशे से परहेज करना चाहिए. अधिक से अधिक गुलाबी और आसमानी रंग का प्रयोग करना चाहिए.
तुला राशि का मंत्र (Tula Rashi Mantra)
तत्त्व निरंजनाय तारकरामाय नमः ।।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










