ePaper

आज का तुला राशिफल 2 सितंबर, जानें आज आप क्यों मानसिक रूप से रहेंगे परेशान

Updated at : 02 Sep 2020 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
आज का तुला राशिफल 2 सितंबर, जानें आज आप क्यों मानसिक रूप से रहेंगे परेशान

Aaj Ka Tula, Libra rashifal (Horoscope Today) 2 september 2020: आज बुधवार 2 अगस्त 2020 है. तुला राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

पितृपक्ष की शुरुआत मंगलवार 1 सितंबर श्राद्ध पूर्णिम से हो गई है. आज पितरों का पहला दिन है. आज लोग अपने पितरों को पिंडदान करेंगे. पितृ पक्ष का समय पूरी तरह से पितरों को समर्पित है. श्राद्ध में पितरों का तर्पण करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है. पितरों की आत्मा की शांति के लिए शास्त्रों में श्राद्ध का बहुत महत्व माना गया है. शास्त्रों में कहा गया है कि पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं. हर साल पितृपक्ष पर पूर्वजों के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है. इन दिनों में पिंडदान, तर्पण, हवन और अन्न दान मुख्य होते हैं. आइये जानते है पितृपक्ष में अपने राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा…

तुला: आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. व्यापार को मजबूत दिशा में ले जाने की ओर कार्य करेंगे. आपके मनोबल में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ प्राप्त करने में आज कुछ विलम्ब होगा. परिवारिक परेशानियां कम होंगी, लेकिन फिर भी मानसिक रूप से परेशान रहेंगे.

शुभ अंक- 7 शुभ रंग- नीला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola