आज का सिंह राशिफल 18 मार्च 2024: शत्रुओं के कारण मूड खराब हो सकता है

आज का सिंह राशिफल 18 मार्च 2024
Today horoscope आज का सिंह राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 18 मार्च 2024 horoscope in hindi: सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
सिंह– आज आपका दिन बढ़िया रहेगा . आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके अपना काम समय से पूरा कर लेंगे. आज कोई सीनियर फ़ोन करके आपके कार्यों की प्रशंसा करेगा. लवमेटस एक दुसरे पर अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों की मधुरता पर आंच आ सकती है. दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा.आज बहुत दिन बाद बाहर की दुनिया का कुछ आनंद लेंगे.
लव राशिफल– आज का दिन आपके व्यस्त रहने का दिन हो सकता है. अगर ग्रह स्थिति प्रेम संबंधों के प्रति प्रतिकूल चल रही है तब आपको कुछ समय शांत रहना चाहिए. आप दोनों कुछ अपने आवश्यक कार्यों को निपटा सकते हैं या मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं.
हेल्थ राशिफल-इस सप्ताह संतुलित आहार अपनाकर स्वस्थ रहें. घर जाने पर ऑफिशियल एंग्जायटी को दूर रखें. परिवार के साथ अधिक समय बिताएं. इससे आपको भावनात्मक मुद्दों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी. वरिष्ठ जातकों को हेल्थ परीक्षण अवश्य कराना चाहिए. बेचैनी महसूस होने पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए.
शुभ अंक—5
शुभ रंग—पर्पल
सिंह राशिफल वालों के लिए आर्थिक राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आपको किसी कारण से मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है. माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी. ससुराल पक्ष के लोगों से किसी प्रकार का लेनदेन न करें, वरना आपको परेशानी हो सकती है.
सोमवार को करें ये उपाय
मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए हर सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें. साथ ही सफेद चीजों का दान करें. ऐसा करने से कुंडली में चन्द्रमा मजबूत होता है. इस उपाय को करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




