ePaper

Aaj Ka Singh Rashifal 04 January 2026: चंद्रमा-केतु बढ़ा सकते हैं रिश्तों में दूरियां, पार्टनर की भावनाओं का करें सम्मान

Updated at : 04 Feb 2026 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज का सिंह राशिफल 04 फरवरी 2026

Aaj Ka Singh Rashifal 04 January 2026: आज 04 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ग्रहों का सेटअप काफी दिलचस्प है. सूर्य, मंगल और शुक्र की तिकड़ी मकर राशि में है, जो करियर में फोकस बढ़ाएगी. बुध अब कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे कम्युनिकेशन और आइडियाज में नयापन आएगा. चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में है, जिससे मन थोड़ा विद्रोही हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि और राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 04 January 2026: सिंह राशि (Leo) आपकी राशि में चंद्रमा और केतु की मौजूदगी रिश्तों में गहराई और पिता की सेहत पर असर दिखाएगी. जो लोग रिलेशनशिप में हैं या शादी की बात चला रहे हैं, उनके लिए आज बेहतरीन मौके आएंगे. पार्टनर पर आपका भरोसा और बढ़ेगा. पिताजी की सेहत का थोड़ा ख्याल रखें. किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर जुटा लें.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: सूर्य और मंगल की छठे भाव में उपस्थिति आपको कार्यक्षेत्र का ‘विजेता’ बनाएगी. आपकी वर्किंग स्टाइल से बॉस काफी प्रभावित होंगे. बिजनेस में बुध का कुंभ में आना डेली इनकम को बढ़ाएगा और नए क्लाइंट्स के साथ मजबूत डील्स फाइनल करने में मदद करेगा.

लव लाइफ: अपनी राशि में चंद्रमा-केतु के कारण आप पार्टनर के प्रति थोड़े रूखे हो सकते हैं, जिससे रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. आज अपनी ईगो (अहम) को किनारे रखें और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें ताकि घर का माहौल सुखद बना रहे.

हेल्थ: तेज बुखार या सिर में भारीपन महसूस हो सकता है. केतु का प्रभाव आपको बेचैनी और घबराहट दे सकता है. सादा भोजन लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें.

सावधानी: आज किसी भी विवाद में न पड़ें और अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें.

उपाय: सूर्य को जल दें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें.

शुभ अंक- 5.
शुभ रंग- भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 04 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- Valentine Day 2026: वेलेंटाइन-डे पर राहु-शुक्र की खतरनाक जुगलबंदी, 14 फरवरी को जुनून के नाम पर मिलेगा ‘धोखा’, क्या आपकी राशि झेल पाएगी ये प्रहार?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola