ePaper

Valentine Day 2026: वेलेंटाइन-डे पर राहु-शुक्र की खतरनाक जुगलबंदी, 14 फरवरी को जुनून के नाम पर मिलेगा 'धोखा', क्या आपकी राशि झेल पाएगी ये प्रहार?

Updated at : 03 Feb 2026 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Valentine Week 2026

वेलेंटाइन वीक

Valentine Day 2026: वेलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी 2026 को जब पूरी दुनिया प्रेम का उत्सव मना रही होगी, तब आकाश में सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश राहु और शुक्र के साथ मिलकर एक अत्यंत विस्फोटक स्थिति पैदा करेगा. मकर राशि में बैठे उच्च के मंगल इस आग में घी का काम करेंगे, जिससे छोटी सी बहस भी स्थायी अलगाव का रूप ले सकती है. प्रेमी युगल के लिए यह समय जितना आकर्षण से भरा है, उससे कहीं अधिक 'इमोशनल ट्रॉमा' और धोखे के डरावने संकेत दे रहा है.

विज्ञापन

Valentine Day 2026: वेलेंटाइन वीक 2026 प्रेम और रोमांस के इतिहास में एक अत्यंत जटिल और असाधारण सप्ताह सिद्ध होने वाला है. खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस अवधि में ग्रहों का दुर्लभ जमावड़ा प्रेम संबंधों में बड़े उलटफेर और भावनात्मक उथल-पुथल के स्पष्ट संकेत दे रहा है. कुंभ राशि में शुक्र, बुध और राहु की पहले से मौजूद युति में 13-14 फरवरी को सूर्य का भी प्रवेश होगा, जिससे प्रेम में जुनून के साथ-साथ भ्रम और संदेह की स्थिति चरम पर रहेगी. जहां मकर राशि में उच्च के मंगल प्रेमियों को साहसी बनाएंगे, वहीं मिथुन के बृहस्पति संवाद को नई दिशा देंगे. हालांकि, मीन राशि में स्थित शनि रिश्तों की मजबूती की कठिन परीक्षा लेंगे और सिंह राशि का केतु पुराने या कमजोर पड़ चुके रिश्तों को पूरी तरह समाप्त करने या बदलने का कार्य करेगा. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: के द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार, कुंभ राशि में बनने वाला यह ‘चतुर्ग्रही संयोग’ और मंगल की तीक्ष्ण दृष्टि प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए एक तरफ आकर्षण का जुनून पैदा करेगी, तो दूसरी ओर यह अचानक अलगाव, भीषण टकराव और वैचारिक मतभेद के डरावने संकटों की चेतावनी भी दे रही है.

प्रेमी-प्रेमिका के बीच होगा अहंकार का टकराव

मेष राशि (Aries): मकर राशि में स्थित मंगल ग्रह और कुंभ राशि में मौजूद राहु-शुक्र ग्रह आपके भीतर गजब का आकर्षण पैदा करेंगे. रोज डे पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन प्रपोज डे पर जल्दबाजी में किया गया इजहार बुध ग्रह के प्रभाव से गलतफहमी पैदा कर सकता है. वेलेंटाइन डे पर सूर्य का कुंभ में प्रवेश प्रेमी-प्रेमिका के बीच अहंकार का टकराव ला सकता है, जिससे रिश्ता टूटने का डर है.
शुभ फल: नए प्रेम की शुरुआत
सावधानी: क्रोध पर नियंत्रण रखें

चॉकलेट डे और टेडी डे आपके लिए सुखद

वृषभ राशि (Taurus): राशि स्वामी शुक्र के कुंभ में होने से चॉकलेट डे और टेडी डे आपके लिए सुखद रहेंगे. बृहस्पति की मिथुन राशि से दृष्टि आपके प्रेम को स्थायित्व देगी, लेकिन दशम भाव का राहु कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के प्रति गुप्त आकर्षण बढ़ाकर मुसीबत खड़ी कर सकता है. हग डे पर पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं सफल होंगी.
शुभ फल: रिश्तों में मधुरता
सावधानी: ऑफिस रोमांस से बचें.

शुक्र-बुध की युति प्रपोज डे को यादगार बनाएगी

मिथुन राशि (Gemini): भाग्य स्थान में शुक्र-बुध की युति प्रपोज डे को यादगार बनाएगी. बृहस्पति आपकी राशि में बैठकर आपको सही निर्णय लेने में मदद करेंगे. हालांकि, शनि की मीन राशि से दृष्टि प्रॉमिस डे पर किए वादों को निभाने में चुनौतियां पेश करेगी. किस डे और वेलेंटाइन डे पर प्रेमी युगल के बीच लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा.
शुभ फल: प्रपोजल स्वीकार होगा.
सावधानी: झूठे वादे न करें

चॉकलेट डे तक पार्टनर का व्यवहार रहस्यमयी रहेगा

कर्क राशि (Cancer): अष्टम भाव में राहु, शुक्र और बुध का जमावड़ा आपके प्रेम जीवन के लिए डरावना हो सकता है. रोज डे से लेकर चॉकलेट डे तक पार्टनर का व्यवहार रहस्यमयी रहेगा. किस डे पर भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय न लें, जिससे बदनामी का भय हो. मकर के मंगल की दृष्टि प्रेमी-प्रेमिका के बीच भीषण विवाद करा सकती है.
शुभ फल: गहरा भावनात्मक लगाव.
सावधानी: गुप्त प्रेम संबंधों से दूर रहें

प्रॉमिस डे पर विश्वास की कमी महसूस होगी

सिंह राशि (Leo): सप्तम भाव (साझेदारी) में शुक्र-राहु की उपस्थिति और लग्न में केतु का होना रिश्तों में ‘ग्रहण’ जैसा प्रभाव देगा. प्रपोज डे पर आपको एक साथ कई प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन प्रॉमिस डे तक आते-आते विश्वास की कमी महसूस होगी. वेलेंटाइन डे पर सूर्य का गोचर पार्टनर के साथ अलगाव या बड़े झगड़े का संकेत दे रहा है.
शुभ फल: सामाजिक आकर्षण बढ़ेगा.
सावधानी: अहंकार को प्यार के बीच न लाएं

प्रेमी-प्रेमिका के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद के योग

कन्या राशि (Virgo): छठे भाव में शुक्र-बुध की युति के कारण टेडी डे और हग डे पर खर्चों की अधिकता रहेगी. शनि की सप्तम दृष्टि प्रेमी-प्रेमिका के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद खड़ा कर सकती है. कुंभ के राहु के प्रभाव से किस डे पर पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है, जिससे वेलेंटाइन का मजा फीका होने का डर है.
शुभ फल: पुराने मित्र से प्रेम प्रस्ताव
सावधानी: पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें

राहु का प्रभाव आपको बनाएगा धोखे का शिकार

तुला राशि (Libra): पंचम भाव (प्रेम) में शुक्र-बुध-राहु की युति प्रेमियों के लिए ‘जुनून का समंदर’ लेकर आएगी. रोज डे और चॉकलेट डे बेहद रोमांटिक रहेंगे. उच्च के मंगल की दृष्टि आपको साहसी बनाएगी, लेकिन प्रॉमिस डे पर राहु का प्रभाव आपको धोखे का शिकार बना सकता है. प्रेमी-प्रेमिका के लिए यह सप्ताह रोमांचक पर जोखिम भरा है.
शुभ फल: अविस्मरणीय रोमांस
सावधानी: किसी अनजान पर तुरंत भरोसा न करें

Also Read: Valentine Day 2026: वेलेंटाइन डे पर कुंभ में ‘चतुर्ग्रही’ महाजाल, लव लाइफ में गूंजेगी टूटे दिलों की आह! जानें किस राशि पर गिरेगी ‘ब्रेकअप’ की गाज

वेलेंटाइन वीक पर आप मानसिक शांति की तलाश करेंगे

वृश्चिक राशि (Scorpio): चौथे भाव में शुक्र-राहु और तीसरे भाव में मंगल आपके सुखों में खलल डाल सकते हैं. रोज डे पर घर की समस्याओं के कारण प्रेमी से दूरी बनी रहेगी. हग डे और किस डे पर आप मानसिक शांति की तलाश करेंगे. बृहस्पति की मिथुन से दृष्टि टूटे हुए रिश्तों को जोड़ने में मदद करेगी, बशर्ते आप जिद छोड़ दें.
शुभ फल: पुराना प्यार लौट सकता है.
सावधानी: घरेलू कलह को प्यार पर हावी न होने दें.

प्रपोज डे पर आपकी बातें पार्टनर का दिल जीत लेंगी

धनु राशि (Sagittarius): तीसरे भाव में शुक्र-बुध और लग्न के गुरु आपको संचार का जादूगर बनाएंगे. प्रपोज डे पर आपकी बातें पार्टनर का दिल जीत लेंगी. कुंभ के राहु के कारण टेडी डे पर कोई गुप्त संदेश आपको भ्रमित कर सकता है. वेलेंटाइन डे पर प्रेमी-प्रेमिका के बीच छोटी यात्रा के योग हैं जो रिश्तों में नई जान फूंक देंगे.
शुभ फल: सफल संवाद और निकटता
सावधानी: भाई-बहनों से विवाद से बचें

चॉकलेट डे पर अधिक धन खर्च की संभावना

मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि में सूर्य और मंगल की मौजूदगी आपको कठोर बनाएगी. रोज डे पर आपका रूखापन प्रेमी को दुखी कर सकता है. धन भाव में शुक्र-राहु की युति चॉकलेट डे और गिफ्ट्स पर भारी खर्च कराएगी. प्रॉमिस डे पर किया गया वादा शनि की टेढ़ी नजर के कारण आपके लिए गले की फांस बन सकता है.
शुभ फल: कीमती उपहारों की प्राप्ति
सावधानी: अपनी वाणी में कोमलता लाएं

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वेलेंटाइन वीक

कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में शुक्र, बुध और राहु का वास आपको इस वेलेंटाइन वीक का ‘स्टार’ बनाएगा. प्रपोज डे पर आप जिसे चाहें उसे अपना बना सकते हैं. लेकिन सावधान रहे. सूर्य का आगमन और राहु की मौजूदगी प्रेमी-प्रेमिका के बीच संदेह का ऐसा बीज बो सकती है, जो वेलेंटाइन डे तक रिश्ते को खत्म कर दे.
शुभ फल: अपार आकर्षण
सावधानी: पार्टनर पर शक करने से बचें

मीन राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा वेलेंटाइन वीक

मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में शनि और बारहवें भाव में शुक्र-राहु की युति प्रेम में ‘विरह’ के संकेत दे रही है. रोज डे से टेडी डे तक आप अकेलेपन का अनुभव कर सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच दूरी बढ़ सकती है. बृहस्पति की कृपा से वेलेंटाइन डे पर कोई शुभ संदेश मिल सकता है, लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा.
शुभ फल: आध्यात्मिक प्रेम का अनुभव
सावधानी: अत्यधिक खर्च और डिप्रेशन से बचें.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Vivah Muhurat 2026 Dates: शुक्र उदय के साथ शुरू हुआ शादी-विवाह का सीजन, फरवरी से जुलाई तक 63 मुहूर्त, दिसंबर तक मिलेंगे 81 दिन

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola