Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों को आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 28 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Oct 2025 4:59 AM
आज 28 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: आज मंगलवार 28 अक्टूबर का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. आज का दिन करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और रिश्तों में नए मोड़ ला सकता है. जानिए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आपकी राशि के लिए आज क्या खास है.
Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: आज मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है. कहीं धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं सावधानी की आवश्यकता है. जानिए, आज का दिन आपके करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन को कैसे प्रभावित करेगा — जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल.
मेष: आज धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे और परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है. संचित धन का व्यय होगा, लेकिन संपत्ति से जुड़े विवादों का समाधान मिल सकता है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और लाभकारी प्रयासों में सफलता मिलेगी.
वृषभ: आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और मान-सम्मान, धन लाभ, उपहार या पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं. शत्रुओं पर विजय मिलेगी और गुप्त विरोधी असफल रहेंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा तथा प्रभावशाली लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे. मन प्रसन्न रहेगा.
मिथुन: व्यापार या नौकरी में सफलता मिलेगी. घर की जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे. भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा. मनोकामनाएं पूरी होंगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे.
कर्क: व्यवसाय में आशातीत लाभ की संभावना है. परिवार के साथ मनोरंजन या यात्रा के अवसर बनेंगे. वाहन सुख मिलेगा. नई आशाएं जागेंगी और इष्ट-मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. धैर्य और साहस से कार्य पूरे होंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
सिंह: परिश्रम से इच्छित सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, हालांकि पारिवारिक जिम्मेदारियों में खर्च बढ़ सकता है. बिजनेस में शुभ परिवर्तन होगा और आर्थिक लाभ मिलेगा. सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी.
कन्या: मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. शुभ समाचार प्राप्त होगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए आज कुछ विशेष करने का अवसर रहेगा. बड़ी योजना में कई लोगों का सहयोग मिलेगा.
ये भी पढे़ं: आज 28 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
तुला: आत्मविश्वास बढ़ेगा और पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. विरोधियों पर विजय मिलेगी. रुकी हुई रकम की प्राप्ति संभव है. सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिलेगा. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे.
वृश्चिक: नए संपर्कों का विस्तार होगा. घर-परिवार में शांति और प्रसन्नता का माहौल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और समर्पण से प्रशंसा मिलेगी. धैर्य और गंभीरता से पारिवारिक कार्य सफल होंगे.
धनु: आपके व्यवहार कौशल से आवश्यक कार्य पूरे होंगे. विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा का अवसर बन सकता है. अतीत की कुछ बातें मन को विचलित कर सकती हैं, परंतु धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
मकर: वांछित प्रयासों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा. पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी. कारोबार में प्रगति होगी और नए रोजगार के अवसर मिलेंगे.
कुंभ: आज कोई भी काम सोच-समझकर करें. शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. जीवनसाथी से गलतफहमी हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की संभावना है.
मीन: मनचाहा कार्य पूरा होगा और समस्याओं का समाधान मिलेगा. अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी. हर काम में सफलता के योग हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










