वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 12 अप्रैल 2025 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 12 April 2025

Aaj Ka Rashifal 12 April 2025: आज तारीख है 12 अप्रैल 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 12 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शनिवार 12 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष: आज आत्मविश्वास की ऊर्जा आपके अंदर भरपूर रहेगी. कार्यस्थल पर निर्णयों में स्पष्टता आएगी. परिवार के साथ सुखद समय बितेगा. नया निवेश करने से पहले सलाह अवश्य लें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

Aaj Ka Panchang 12 April 2025: आज 12 अप्रैल का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृषभ: आज भावनाएं आपको प्रभावित कर सकती हैं. प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. नौकरी में नया प्रस्ताव मिल सकता है.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन: आज सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. छोटी यात्रा संभव है.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: आसमानी

कर्क: परिवार के किसी सदस्य की सलाह लाभदायक रहेगी. नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं. संतान से सुख मिलेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद

सिंह: आज नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा. व्यवसाय में लाभ के योग हैं. जीवनसाथी के साथ मतभेद न करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

कन्या: आज रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है. धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी. रिश्तों में संवाद बढ़ाएं. परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा

तुला: भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. सगे-संबंधियों के साथ समय बिताएं. मानसिक तनाव से बचें.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी. आत्मबल मजबूत रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. यात्रा सुखद रहेगी.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: मरून

धनु: आज आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन लाभ भी होगा. रिश्तों में मधुरता आएगी.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: बैंगनी

मकर: नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. पारिवारिक दायित्व निभाने में सफल रहेंगे. पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: ग्रे

कुंभ: आज तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी. विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: फिरोज़ी

मीन: रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. करियर में सुधार होगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola