आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2022: मेष, कन्या, मीन समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल
आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल ...
व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा व कार्यक्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी. इस दौरान घरवालों का भी भरपूर साथ मिलेगा जो व्यापार को फलने-फूलने में योगदान देगा.गर्व-अहंकार को दूर करें. राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे. मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
Also Read: Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
आज के दिन यदि आप सही क्षेत्र में पैसों को निवेश कर देंगे तो भविष्य में यह आपके लिए सहायक हो सकता हैं. घर में कोई छोटा-मोटा फंक्शन होने की भी संभावना है.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा सफल रहेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. जोखिम न लें. अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
Also Read: Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा जो उनका उचित मार्गदर्शन करेंगे. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों को आज के दिन ज्यादा काम होगा लेकिन अंत में यह उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा.फालतू खर्च होगा. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. विवाद को बढ़ावा न दें. चिंता तथा तनाव रहेंगे.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
Also Read: Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आज अपने अध्यापकों से किसी बात को लेकर डांट सुननी पड़ सकती हैं जिससे उनका मन निराश होगा. ऐसे में पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे व अच्छे से अच्छा करने की कोशिश करे.धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. चोट व रोग से बचें. कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
Also Read: Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए नए लाभ के अवसर लेकर आएगा किंतु आपको सजग रहने की आवश्यकता हैं. पिछले कुछ दिनों में आपको जो भी घाटा हुआ हैं वह आज लाभ में बदल जायेगा.प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
Also Read: Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
जिन लोगों की अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन चल रही हैं तो उसके आज के दिन समाप्त होने की संभावना हैं. इस दौरान दोनों एक दूसरे से खुलकर बात करें व किसी भी समस्या को मिलकर सुलझाएं.पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी. शुभ समाचार मिलेंगे. मान बढ़ेगा. प्रसन्नता रहेगी. मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
Also Read: Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
जिनका विवाह हो चुका हैं उनका अपने साथी के साथ संबंध और मधुर होगा लेकिन दोनों एक दूसरे को कम समय दे पाएंगे. एक दूसरे से दूर रहने के कारण निराशा तो होगी लेकिन आपसी समझ से रिश्तों में मजबूती और बढ़ेगी.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होगी. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
Also Read: Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो उसमे सावधानी बरते. आज के दिन कोई भी भारी सामान उठाने से बचे अन्यथा कमर में मोंच इत्यादि की समस्या हो सकती है जो आगे चलकर बढ़ भी सकती है.जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. मितव्ययिता को ध्यान में रखें.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
Also Read: Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
घर के किसी सदस्य का आपसे किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना हैं. इसलिये ऐसे समय में अपनों से बड़ों का परामर्श ले व तभी कोई निर्णय ले.स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
Also Read: Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
यदि आपका विवाह हो चुका है और आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ चल रहा है तो आज के दिन उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करे. यह आपके बिगड़े हुए रिश्ते को संभालेगा तथा नयी समस्या को पनपने नही देगा.रोजगार में वृद्धि होगी. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
Also Read: Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
शारीरिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सही रहेगा लेकिन मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताती रहेगी. मन ही मन आप किसी बात को लेकर आशंका में रहेंगे जिससे मानसिक तनाव होने की संभावना हैं.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा. नेत्र पीड़ा हो सकती है. अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
Also Read: आज का कुंभ राशिफल 21 अक्टूबर, वैवाहिक जीवन की स्थितियां बड़ी अच्छी रहेंगी
सरकारी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा. प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों में आज के दिन उदासी का भाव रहेगा व ज्यादा काम करने के कारण वे तनाव में रहेंगे.
किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें. महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है. परिवार में तनाव रहेगा.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
Also Read: Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 21 अक्टूबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
संपर्क सूत्र – 08986778277, 07001817818
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










