आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2022: मेष, कन्या, मीन समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Oct 2022 8:35 AM

विज्ञापन

आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल ...

विज्ञापन
undefined

मेष

राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी. निवेश शुभ रहेगा.घर के किसी काम से बाहर जाना हो सकता है. अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आर्थिक मामलों में संयम से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा शत्रु आपका नुकसान करने की ताक में रहेंगे.

undefined

वृष

भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. कुसंगति से बचें. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेशादि शुभ रहेंगे. रोजगार में वृद्धि होगी. इंजीनियरिंग के छात्र अपने प्रोजेक्ट को लेकर आशंकित रहेंगे और अध्यापक भी आपसे नाराज रह सकते है. ऐसे में उनका उचित सम्मान करें.

undefined

मिथुन
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे. कारोबार लाभदायक रहेगा. यदि आपका बड़ा भाई या बहन है तो उनके साथ बनाकर रखे. हो सके तो उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करे. ऐसा करने से दोनों के बीच रिश्तो में मजबूती आएगी और वे भी इस चीज़ के लिए हमेशा आपको याद रखेंगे.

undefined

कर्क
बुरी खबर प्राप्त हो सकती है. मेहनत अधिक होगी. लाभ के अवसर टलेंगे. समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी. हल्की हंसी-मजाक करने से बचें. नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे.यदि आप किसी खेलकूद में हैं या सरकारी परीक्षा के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन अपना ज्यादा ध्यान रखें क्योंकि कोई दुर्घटना हो सकती है. यह दुर्घटना आगे चलकर बहुत समस्या पैदा करेगी.

undefined

सिंह
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. धन प्राप्ति सु्गम होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. यदि बड़ा भाई या बहन है तो उनसे कुछ सरप्राइज मिल सकता है. पड़ोस के लोगो के साथ सकारात्मक बातचीत होगी और उनकी कोई बात मन ही मन खुशी देगी.

undefined

कन्या
पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी. अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे. मान बढ़ेगा. किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा. लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी.शादीशुदा लोग जीवनसाथी के प्रति नरम रवैया रखेंगे और उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने या कुछ नया प्लान करने का सोच सकते है. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के रिश्ते की बात अंतिम दौर में पहुंच सकती है.

undefined

तुला
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी. नए काम मिल सकते हैं. कार्य से संतुष्टि रहेगी. प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा. घर में किसी चीज़ को लेकर तनाव का वातावरण रहेगा. रिश्तेदार आपके बारे में अनुचित बाते कर सकते है जिस कारण छवि को नुकसान पहुंचेगा. ऐसे में यदि आपने समझदारी से काम नही लिया तो बात बिगड़ जाएगी.

undefined

वृश्चिक
फालतू खर्च होगा. शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. वाणी पर नियंत्रण रखें. काम में मन नहीं लगेगा.यदि आपका प्रेमी कुछ दिनों से आपसे नाराज़ चल रहा है तो आज के दिन स्थिति संभल जाएगी. उनका आप पर कोई भी शक था या किसी बात को लेकर मतभेद था तो वह नही रहेगा.

undefined

धनु
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. यात्रा मनोनुकूल रहेगी. नए काम हाथ में आएंगे. कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी. समय की अनुकूलता का लाभ लें. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा.सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अपने सहपाठियों के संपर्क में रहे. उनके द्वारा कोई ऐसी बात साझा की जाएगी जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगी.

undefined

मकर

योजना फलीभूत होगी. कार्यपद्धति में सुधार होगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. मेहनत सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. मान-सम्मान मिलेगा.पति-पत्नी के बीच रिश्ते में नए आयाम स्थापित होंगे और सभी घरवाले भी आप दोनों से बहुत प्रसन्न दिखाई देंगे. सिंगल लोगों को जीवनसाथी मिलेगा और आप उन्हें पाकर बहुत खुश दिखाई देंगे.

undefined

कुंभ
अध्यात्म में रुचि रहेगी. किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा. सुख-शांति बने रहेंगे. कारोबार मनोनुकूल चलेगा. मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा.स्कूल के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस होंगे और उनके द्वारा कोई ठोस निर्णय भी लिया जा सकता है. माता-पिता आपको लेकर आशंकित रह सकते हैं.

undefined

मीन
अज्ञात भय रहेगा. अनहोनी की आशंका रहेगी. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं. परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सभी आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे. आने वाले दिनों में आपको अपने किसी जानने वाले से खुशी का संदेश मिलेगा जिससे घर में भी उत्सव का माहौल रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola