Aaj Ka Rashifal 7 October 2024: मकर राशि वाले जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, जानें आज 7 अक्टूबर 2024 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 7 October 2024

Aaj Ka Rashifal 7 October 2024: आज 7 अक्टूबर 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा, इसके लिए जानें आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 7 October 2024:  आज 7 अक्टूबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

मेष राशि :  प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी.कोई शुभ समाचार मिल सकता है.  आर्थिक स्थिति में  सुधार होगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि : वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है.  भाग्योदय संभव है. जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें. निश्चित सफल होंगे. हनुमान चालीसा का पाठ करें या गाय को रोटी खिलाई
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि :  ऊर्जा बर्बाद न करें. नौकरी में बदलाव के योग हैं. राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं. लेनदेन में सावधानी बरतें  नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. मेडिटेशन करें मासिक शांति मिलेगी
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

कर्क राशि : आप अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं. व्यापार में तरक्की होगी  आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है. आय निरंतर बनी रहेगी. सुख-सुविधा पर खर्च होगा. गाय को गुड़ खिलाएं लाभ मिलेगा
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: वैगनी

सिंह राशि :  विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें. आए उत्तम रहेगा . वैचारिक मतभेद दूर होंगे. किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी. कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल

कन्या राशि : वाहन चलाते समय सावधानी बरते. आमदनी के रास्ते खुलने में अभी समय लगा सकते हैं वहीं राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे. लक्ष्मी कुबेर की आराधना से लाभ मिलेगा
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला

तुला राशि : उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें. कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं. धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी. कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे. कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे. कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काला

वृश्चिक राशि : आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. व्यवसायियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. उधार दिया पैसा आने में संदेह है. मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे. सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी. मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल

धनु राशि : स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं. आय अनुकूल रहेगा कुल मिलाकर आज अ’छा दिन है. दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी. धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

मकर राशि : बहुत सोच-समझ कर बोलें. कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे. रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: ब्लू

कुम्भ राशि :  शत्रु परास्त होंगे. नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं. कारोबार विस्तार के योग है. मित्रों का सहयोग मिलेगा.आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें. गाय को रोटी और मुंह खिलाएं.
शुभ अंक :9,
शुभ रंग :पीला

मीन राशि :  आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित हो सकता है. यह संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए एक अच्छा समय है. पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें. नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन व सलाह लें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग:लाल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola