Aaj Ka Rashifal, 5 अक्टूबर 2022: मेष से मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Updated at : 05 Oct 2022 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal, 5 अक्टूबर 2022: मेष से मीन 
राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन
undefined

मेष: वाणी पर नियंत्रण रखें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनका अपनी नौकरी से मोहभंग हो सकता है. ऐसे समय में उनका ज्यादा ध्यान अपनी बचत करने पर होगा.

undefined

वृष: कार्य की प्रशंसा होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे. विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. स्कूली बच्चों को आज के दिन तनाव हो सकता है.

undefined

मिथुन: उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. स्वाभिमान बना रहेगा. स्कूल के छात्रों के लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा व उनकी रुचि अन्य क्षेत्रों में ज्यादा रहेगी. इस दौरान आप अपनी कला में निखार लाने के लिए कोई कोर्स इत्यादी से भी जुड़ सकते हैं.

undefined

कर्क: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. जोखिम न उठाएं. प्रसन्नता रहेगी. आज आपकी अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका है जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं.

undefined

सिंह: शारीरिक कष्ट संभव है. वस्तुएं संभालकर रखें. आज आपको ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योंकि मनचाहे परिणाम मिलने में थोड़ा समय लगेगा. सभी घरवालों की आपसे ज्यादा अपेक्षा रहेगी.

undefined

कन्या: व्यवसाय ठीक चलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. यदि आप किसी के साथ कुछ समय से प्रेम संबंध में हैं तो उसमे तनाव उत्पन्न होगा. आपके संबंधो में पुरानी बातों के कारण मतभेद होगा तथा रिश्तो में दरार आएगी.

undefined

तुला: योजना फलीभूत होगी. नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें. प्रसन्नता रहेगी. घरवालों के साथ तीर्थ यात्रा या कोई धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. फैशन, कंप्यूटर, मैनेजमेंट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन उत्तम है.

undefined

वृश्चिक: निवेश शुभ रहेगा. व्यापार में कुछ घाटा होने की संभावना है तो वहीं जॉब में आपको अपनी नौकरी चले जाने का डर सताता रहेगा. ऐसे में धैर्य से काम लें.

undefined

धनु: विवाद को बढ़ावा न दें. कुसंगति से हानि होगी. व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहने की संभावना है व कई नए समझौते करने के अवसर प्राप्त होंगे.Prabhat Khabar Graphics

undefined

मकर: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. चिंता रहेगी. प्रमाद न करें. आज का दिन आपके परिवार के लिए उत्तम रहेगा. इस दौरान घर के सदस्यों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा.

undefined

कुंभ: बेरोजगारी दूर होगी. यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे. विवाहित लोगों को आज के दिन अपने पति या पत्नी का भरपूर साथ मिलेगा जिससे उनके बीच प्रेम और अधिक बढ़ेगा.

undefined

मीन: व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता बनी रहेगी.आज के दिन आप अपना ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ ही बिताएंगे जिससे आपसी रिश्तों में और अधिक मजबूती आएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola