ePaper

Horoscope Today 27 October 2022: मेष, सिंह, धनु समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

Updated at : 27 Oct 2022 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
Horoscope Today 27 October 2022: मेष, सिंह, धनु समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today 27 October 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

विज्ञापन
undefined

मेष राशि

यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन आप अपनी तैयारी को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं तथा तनाव का शिकार हो सकते हैं. ऐसे में अपने अध्यापकों से उचित परामर्श अवश्य ले.धनार्जन होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. प्रमाद न करें.

undefined

वृष राशि

यदि आप अपनी पढ़ाई को लेकर किसी संशय में थे तो वह आज के दिन दूर हो जाएगी तथा आप अपने विषय में और ज्यादा मेहनत करेंगे. अध्यापक भी आपसे प्रसन्न होंगे जिस कारण मन आनंदित रहेगा.संतान के कार्यों पर नजर रखें. पूंजी निवेश बढ़ेगा. प्रचार-प्रसार से दूर रहें. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा.

undefined

मिथुन राशि

सरकारी अधिकारीयों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा व उन्हें अपने से बड़े अधिकारीयों से सम्मान मिलेगा. प्राइवेट जॉब वालों को भी आज के दिन अपने सहकर्मियों से उचित सहयोग मिलेगा व उनकी पदोन्नति होने की भी संभावना हैं.जोखिम व जमानत के कार्य न करें. लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करे .

undefined

कर्क राशि

माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे क्योंकि किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं. यदि वे पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहे और समय-समय पर उनका चेकअप करवाते रहे.भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा. फालतू खर्च होगा. भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे. दिनचर्या नियमित रहेगी. यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे.

undefined

सिंह राशि

निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपने काम में मन लगाकर ध्यान देंगे जिसका परिणाम उन्हें भविष्य में मिलेगा. आपके बॉस व अन्य सहकर्मी आपके कार्य से खुश होंगे.प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शत्रु शांत रहेंगे. धनार्जन होगा. आज विशेष लाभ होने की संभावना है. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी.

undefined

कन्या राशि

यदि आप स्कूल में हैं तो आज के दिन आपको अपने सहपाठियों की ओर से चिढ़ाने या नीचा दिखाने का प्रयास किया जा सकता हैं. ऐसे में अपने मार्ग से भ्रमित न हो. साथ ही अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे तथा किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचे.मान बढ़ेगा. मेहमानों का आवागमन होगा.

undefined

तुला राशि

व्यापारियों को कम मेहनत में ही अच्छे परिणाम मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उन्हें कई क्षेत्रों से आकर्षक ऑफर आ सकते हैं. अपने प्रतिद्वद्वियों का विशेष ध्यान रखे तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए ग्राहकों के साथ संबंध मधुर रखे.स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दु:खद समाचार मिल सकता है. चिंता बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

undefined

वृश्चिक राशि

घर के लोग आपको लेकर प्रसन्न होंगे तथा किसी सदस्य से आपको कोई उपहार भी मिल सकता हैं. ऐसे में घर की कोई भी बात बाहर करने से बचें अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं.यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे. भेंट आदि की प्राप्ति होगी. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में उन्नति के योग हैं.

undefined

धनु राशि

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए नए विषयों को चुनेंगे तथा उन पर रिसर्च इत्यादि करेंगे जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी.उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें. विवादों से दूर रहना चाहिए. आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे.

undefined

मकर राशि

यदि आपका विवाह नही हुआ है लेकिन कही बात चल रही हैं तो आज के दिन इसको लेकर सतर्क रहे. किसी अपने के द्वारा रिश्ते में दरार पैदा करने की कोशिश की जा सकती हैं लेकिन आपकी सतर्कता से ऐसा होने से रोका जा सकता है.धनार्जन होगा. प्रमाद न करें. संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

undefined

कुंभ राशि

मानसिक रूप से आपको कोई चिंता रह सकती हैं जिसका समाधान भी जल्द ही निकल जायेगा. यदि आप उस समस्या को अपने तक ही रखेंगे और किसी से कहेंगे नही तो वह बढ़ जाएगी.समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए. नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. नई योजना बनेगी.

undefined

मीन राशि

विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के प्रति विश्वास और ज्यादा दृढ़ होगा. ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी भी मिल सकती हैं. ऐसे समय में सभी के साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखे जो भविष्य में आपके काम आएगा.रुके कार्य बनेंगे. जोखिम न लें. वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola