Aaj Ka Rashifal 21 December 2025: आज रविवार 21 दिसंबर को चतुर्ग्रही योग का प्रभाव, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Dec 2025 8:14 AM
आज रविवार 21 दिसंबर 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 December 2025: आज 21 दिसंबर 2025, रविवार को सूर्य देव के साथ धनु राशि में बने चतुर्ग्रही योग का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. चंद्रमा मूल नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों की चाल से किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, जानें मेष से मीन तक का आज का राशिफल.
Aaj Ka Rashifal 21 December 2025: आज दिनांक 21 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. सूर्य देव के दिन आज ग्रहों की स्थिति बेहद खास बन रही है. चंद्रमा आज मूल नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. वहीं धनु राशि में सूर्य, चंद्रमा, मंगल और शुक्र की युति से एक महाशक्तिशाली चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है. इसके अलावा गुरु मिथुन, शनि मीन, बुध वृश्चिक, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. इन सभी ग्रह योगों और नक्षत्रों के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र बता रहे हैं कि आज का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा.
मेष राशि (Aries): सफलता दिलाने वाला दिन
परिवार और भाई-बहनों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. टेक्निकल और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं. स्वभाव में चंचलता रहेगी लेकिन धर्म और पुण्य कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज दूसरों की मदद करने से आत्मसंतोष मिलेगा.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: संतरी
वृष राशि (Taurus): स्वास्थ्य और क्रोध पर नियंत्रण जरूरी
आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. मानसिक तनाव और गुस्से से बचें. खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसलिए बजट संभालकर चलें. व्यापार सामान्य रहेगा. पारिवारिक मामलों में मतभेद संभव हैं, लेकिन ससुराल पक्ष और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: केसरी
मिथुन राशि (Gemini): व्यापार और प्रेम जीवन में सकारात्मक संकेत
आज व्यापार में लाभ के योग हैं. नए बिजनेस प्लान में राहत मिलेगी. आपकी मितभाषी और समझदारी भरी वाणी से काम बनेंगे. गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी से धन लाभ संभव है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और पुण्य कार्यों से लाभ होगा.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: फिरोजा
कर्क राशि (Cancer): विद्यार्थियों के लिए शानदार दिन
चंद्रमा की अनुकूल स्थिति से पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. व्यापार में मेहनत के बाद लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है.
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: बैंगनी
ये भी देखें: आज रविवार को सूर्य देव की कृपा पाने के मेष से मीन क जातक करें ये आसान उपाय
सिंह राशि (Leo): सम्मान और उन्नति के योग
संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है. परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. मकान या संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए दिन अनुकूल है. प्रेम संबंधों में तनाव संभव है, जल्दबाजी से बचें. पेट और छाती से जुड़ी दिक्कत हो सकती है.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: लाल
कन्या राशि (Virgo): मान-सम्मान और करियर ग्रोथ का दिन
आज समाज में आपकी छवि मजबूत होगी. अधूरे काम पूरे होंगे. नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बनेगी. व्यापार में निवेश लाभ देगा. नौकरी में तरक्की के योग हैं. पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: नीला
तुला राशि (Libra): कला, साहित्य और यात्रा के योग
आज साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. कला और साहित्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. कार्य से जुड़ी यात्रा संभव है. व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन व्यापार बदलने का विचार टालें. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: भूरा
वृश्चिक राशि (Scorpio): आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. धन की स्थिति मजबूत होगी, लेकिन लेन-देन में सावधानी रखें. परिवार में पुराने विवाद खत्म होंगे. किसी महिला के माध्यम से धन लाभ संभव है. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: आसमानी
ये भी देखें: आज 21 दिसंबर का दिन प्यार के लिए कितना खास है, जानें मेष से मीन राशि का लव राशिफल
धनु राशि (Sagittarius): चतुर्ग्रही योग से चमकेगा भाग्य
आज समाज में प्रभाव बढ़ेगा. प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. आय के स्रोत मजबूत होंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. व्यापार स्थिर रहेगा. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: गुलाबी
मकर राशि (Capricorn): सावधानी और धैर्य जरूरी
कार्य को लेकर चिंता रहेगी. अधिकारियों से विवाद संभव है. व्यापार में आलस्य नुकसान पहुंचा सकता है. मानसिक तनाव रहेगा और शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. विवादों से दूर रहें और गलत संगति से बचें.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: सफेद
कुंभ राशि (Aquarius): कानूनी मामलों में राहत
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. धन लाभ के योग हैं. दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. विद्यार्थियों और नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है. प्रेम जीवन में विवाद से बचें.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: संतरी
मीन राशि (Pisces): पहचान और लाभ का दिन
आज कार्य को लेकर उत्साह रहेगा. समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. बौद्धिक क्षमता मजबूत होगी. व्यापार में लाभ होगा और रुके हुए कागजात पूरे होंगे. पिता का सहयोग मिलेगा. महिला सहकर्मियों के साथ व्यवहार संयमित रखें.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: नीला
आपका दिन मंगलमय हो
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










