Aaj Ka Rashifal 2 दिसंबर 2023: कर्क-सिंह और कन्या आज रहे सतर्क, आज धन हानि और घर-परिवार में विवाद का योग
Aaj Ka Rashifal 2 दिसंबर 2023: कर्क-सिंह और कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. जानें 2 दिसंबर 2023 दिन शनिवार आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार में किसी सदस्य को गंभीर बीमारी है तो आज उनकी तबियत बिगड़ सकती है. ऐसे में उनका ध्यान रखे और धैर्य से काम ले. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है. घर-परिवार में विवाद हो सकता है. चोट व दुर्घटना से हानि संभव है. अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है. चिंता तथा तनाव रहेंगे.
लकी नंबर -7
लकी कलर -आसमानी
यदि कुछ दिनों से वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल चल रही है तो वह आज के दिन शांत हो जाएगी. दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे.दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी. परिवार में कोई आयोजन हो सकता है. प्रसन्नता तथा व्यस्तता रहेगी. उत्साह में वृद्धि होगी. वरिष्ठजन सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे.
लकी नंबर -4
लकी कलर -संतरी
Also Read: Aaj ka Panchang 02 दिसंबर 2023: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
कार या बाइक में खराबी आ सकती है जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे. अनजान व्यक्ति के साथ बातचीत होगी लेकिन निजी बातों को साँझा करने से बचें.संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. समय पर कार्य होंगे. प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे.
लकी नंबर -2
लकी कलर -हरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










