ePaper

Aaj Ka Rashifal 12 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों को आज रहे सतर्क, धन हानि का योग

Updated at : 12 Dec 2023 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 12 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों को आज रहे सतर्क, धन हानि का योग

Aaj Ka Rashifal 12 December 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है. प्रेम सम्बन्ध में परेशानी बढ़ने का कारन काम का बोझ हो सकता है. आप काम में जम जायेंगे जिस से आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा. आप अपने स्वस्थ्य पर ध्यान दे, साथ ही खान -पान पर भी, मिला-जुला कर आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा. आमदनी बढ़ने से घर का माहौल आपको नया कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा. विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप खूब मन लगाकर काम करेंगे.

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – लाल

वृष राशि- आपके लिएआज का दिन शुरुआत में थोड़ा कठिन पर बाद में सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है. पारिवारिक परेशानियों में में कुछ कमी आएगी. काम में ध्यान नहीं रहेगा तो परेशानी बढ़ेगी. काम पर ध्यान रखकर चले. आपके मान -सम्मान बढे़गा. अपनी पर्सनल बाते किसी से नहीं बताये एवं विरोधियों से सावधान रहे. अभी सेहत में गिरावट आएगी. विद्यार्थियों के पढ़ाई में रुकावट आएगी.

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – नीला

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए परेशानियों वाला रहेगा. रिश्तो में कुछ तनाव बढ़ने के संभावना है. काम में आपको सफलता मिलेगी एवं आपको अपनी इनकम को बढ़ाने का मौका मिलेगा. आप तनाव में रहेंगे जिस कारन आपका स्वास्थ्य भी कुछ ख़ास नहीं रहेगा. काम या पढाई के सिलसिले में आप विदेश भी जा सकते है. ससुराल पक्ष से सहयोग होगा. आप किसी बात को लेकर ज्यादा गंभीर हो सकते है.

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – हरा

Also Read: Aaj ka Panchang 12 दिसंबर 2023: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अमावस्या उपरांत प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola