Aaj Ka Rashifal 12 दिसंबर 2023: कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले जातक के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ का योग

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 12 December 2023: कर्क, सिंह और कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

कर्क राशि- आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा. वैवाहिक जीवन में समस्या कम होगी. जिस से मन प्रसन्न रहेगा. आपके काम की तारीफ होगी एवं काम का उचित मूल्य भी मिलेगा. पैसों पर ध्यान देकर ही खर्चा करें या निवेश करें अन्यथा नुकसानदायक हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्वस्थ्य पर ध्यान दें , नहीं तो किसी बीमारी की चपेट में आ सकते है.

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – सफेद

सिंह राशि- आपके लिए आज का दिन सामान्य नहीं रहेगा. गृहस्थ जीवन में तनाव कम होता हुआ प्रतीत होगा एवं प्रेम बढे़गा. रिश्तो में उठा -पटक भी हो सकता है. धर्म -कर्म में रूचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. आपको लाभ होगा और नए अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ने में मन लगेगा. प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. शारीरिक समस्या और स्वस्थ में गिरावट हो सकता है.

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – गुलाबी

कन्या राशि- आज का दिन आपको मिला -जुला प्रभाव दिखायेगा. पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से आप परेशान रहेंगे. आपका अपना कोई आपसे दूर जा सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. मेहनत के दम पर सफलता पाएंगे. विद्यार्थी पढाई में अच्छा करेंगे. बहार के भोजन से बचे नहीं तो स्वस्थ्य बिगड़ेगा. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे .

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – फिरोजी

Also Read: Aaj ka Panchang 12 दिसंबर 2023: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अमावस्या उपरांत प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola