Aaj Ka Rashifal 11 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी, धन लाभ का योग

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 11 December 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए किसी विशेष कार्य को करने के लिए रहेगा. परिवार के किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है, जिससे परिवार के सदस्य थोड़ा दुखी रहेंगे. माता पिता किसी सेहत की आपको चिंता सता सकती है.

शुभ अंक-2

शुभ रंग- सफ़ेद

वृषभ राशि- आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी आज सुलझ सकती है, जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. आपको कुछ आर्थिक मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी.

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- जामुनी

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहने वाला है, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं. रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है. आप कड़ी मेहनत से काम करके अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

Also Read: Aaj ka Panchang 11 दिसंबर 2023: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola